गुमला में 4 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पहले भी लग चुका है आरोप

Updated at : 18 Aug 2020 6:53 PM (IST)
विज्ञापन
गुमला में 4 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पहले भी लग चुका है आरोप

Jharkhand news, Gumla news : गुमला जिला के अलबर्ट एक्का जारी थाना के सिकरी गांव की चार वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का आरोपी अमित कुजूर को पुलिस ने गिरफ्तार कर मंगलवार (18 अगस्त, 2020) को जेल भेज दिया है. आरोपी पर पहले भी 4 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म कर भागने का आरोप है. वहीं, शराब के नशे में दर्जनों जानवरों को भी अपना हवस का शिकार बना चुका है.

विज्ञापन

Jharkhand news, Gumla news : गुमला : गुमला जिला के अलबर्ट एक्का जारी थाना के सिकरी गांव की चार वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का आरोपी अमित कुजूर को पुलिस ने गिरफ्तार कर मंगलवार (18 अगस्त, 2020) को जेल भेज दिया है. आरोपी पर पहले भी 4 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म कर भागने का आरोप है. वहीं, शराब के नशे में दर्जनों जानवरों को भी अपना हवस का शिकार बना चुका है.

चैनपुर अनुमंडल के एसडीपीओ कुलदीप कुमार ने रायडीह थाना में प्रेसवार्ता में बताया कि गत रविवार (16 अगस्त, 2020) की रात 9:00 बजे बच्ची को उसकी मां बाहर के कमरे में सुला कर खुद अंदर खाना बना रही थी. उसका पिता दूसरे कमरे में बैठा हुआ था. इसी बीच आरोपी अमित कुजूर सोती हुई बच्ची को उठाकर बांस के झुंड में ले गया. जहां उसके साथ मारपीट कर दुष्कर्म करने लगा.

इससे बच्ची जोर- जोर से चीखने- चिल्लाने लगी. चिल्लाने की आवाज सुन कर ग्रामीण समेत बच्ची की मां बांस झुंड की ओर दौड़ी. वहां पहुंच कर मां ने देखा कि गांव का अमित कुजूर उसकी बच्ची से दुष्कर्म कर रहा है. ग्रामीणों को आते देख आरोपी अमित कुजूर बच्ची को छोड़कर फरार हो गया.

Also Read: कोरोना के बढ़ते खतरे और लॉकडाउन के बावजूद फीस वसूलने के लिए खोल दिया स्कूल, पैरेंट्स के साथ बच्चे भी पहुंच गये

ग्रामीणों को मां ने बताया कि 18 वर्षीय अमित कुजूर रात के अंधेरे का फायदा उठाकर 4 वर्षीय बच्ची को अपने साथ उठाकर बांस के झुंड में ले गया. जहां उसके साथ मारपीट कर जबरदस्ती दुष्कर्म करने लगा. जिसके बाद बच्ची को वहां से घर लाया गया. बच्ची की हालत बहुत खराब थी, जिसके बाद रविवार रात में ही जारी थानेदार नरेंद्र कुमार शर्मा को सूचना दी गयी.

सूचना मिलते ही थानेदार दल बल के साथ घटनास्थल पहुंचे. वहीं, बच्ची को मेडिकल चेकअप के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया. इसके बाद आरोपी की तलाश में ग्रामीण और पुलिस रात भर घूमते रही. लेकिन, अंधेरा का फायदा उठाकर आरोपी गांव के एक जंगल में जा छिपा. दूसरे दिन सोमवार (17 अगस्त, 2020) को आरोपी को पोगरा मोड़ के समीप गिरफ्तार किया गया.

ग्रामीणों के अनुसार, अमित कुजूर हैवानियत की सारी हदें पार कर चुका है. करीब 5 साल पहले ऐसे ही एक घटना घटी थी, जिसमें अमित कुजूर 4 वर्षीय एक नाबालिग से दुष्कर्म कर फरार हो गया था. वहीं, शराब के नशे में जानवरों को भी अपनी हवस का शिकार बनाता है. उसने अभी तक दर्जनों जानवर को अपना हवस का शिकार बनाया है. पुलिस के अनुसार हैवानियत की इन बातों को स्वयं अमित कुजूर ने स्वीकार भी किया है.

Posted By : Samir Ranjan.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola