नाबालिग को भगाने का आरोपी गिरफ्तार, जेल

नाबालिग को भगाने का आरोपी गिरफ्तार, जेल
भरनो. प्रखंड की एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसला कर भगाने के आरोप में भरनो पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चान्हो थाना क्षेत्र के बालसोकरा गांव निवासी 23 वर्षीय हदीस अंसारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. जानकारी के अनुसार पीड़िता नाबालिग किशोरी बीते 22 मई को अपने घर से अचानक गायब हो गयी थी. परिजनों ने काफी खोजबीन और छानबीन करने के बाद पता चला कि बलसोकरा गांव का रहने वाला हदीश अंसारी उसे अपने साथ भगा ले गया है. इसके बाद किशोरी के पिता ने बुधवार को भरनो थाना पहुंच कर आरोपी के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी थी. मामला दर्ज होते भरनो पुलिस तुरंत हरकत में आयी और थाना प्रभारी के निर्देश पर एक टीम गठित कर आरोपी के ठिकाने पर छापेमारी की गयी. पुलिस ने आरोपी हदीश अंसारी को उसके घर से धर दबोचा और मौके से ही नाबालिग किशोरी को भी सकुशल बरामद कर लिया. दोनों को भरनो थाना लाया गया, जहां कानूनी प्रक्रिया के तहत किशोरी की मेडिकल जांच करायी गयी और न्यायालय में 164 का बयान दर्ज कराने के बाद उसे उसके परिजनों को सौंप दिया गया. आरोपी युवक के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










