वज्रपात की चपेट में आने से युवक घायल

Updated at : 30 May 2025 10:24 PM (IST)
विज्ञापन
वज्रपात की चपेट में आने से युवक घायल

वज्रपात की चपेट में आने से युवक घायल

विज्ञापन

गुमला. करंज थाना क्षेत्र के तेतरबीरा गांव निवासी बहादुर उरांव (30) वज्रपात की चपेट में आने से घायल हो गये. परिजनों ने आनन-फानन में सीएचसी भरनो में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गुमला रेफर कर दिया गया. जानकारी के अनुसार बहादुर उरांव तेतरबीरा से अपने दोस्त की बारात परसा गांव शुक्रवार की दोपहर आया था, जहां वह अपने दोस्तों के साथ आम पेड़ के नीचे खड़ा होकर बात करने के दौरान अचानक तेज बारिश के साथ वज्रपात होने से उसकी चपेट में आने से घायल हो गये.

वज्रपात की चपेट में आने से दो भैंस की मौत

बिशुनपुर. प्रखंड के कटिया में शुक्रवार की दोपहर अचानक बारिश के साथ वज्रपात होने से गांव के लाला उरांव की दो भैंस की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह लाला उरांव अपनी भैंस को लेकर खेत की ओर चराने के लिए गया था, तभी अचानक दोपहर में मूसलाधार बारिश के साथ में वज्रपात हुई, जिसमें दो भैंस की मौत हो गयी. लाला उरांव ने बताया गया कि मेरे जीविकोपार्जन का मुख्य साधन भैंस थी. भैंस की मौत होने से मेरे समक्ष काफी समस्या उत्पन्न हो गयी है. उन्होंने प्रशासन से मुआवजा की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola