एसपी ने होटलों में मारा छापा, अवैध धंधा व असामाजिक तत्वों के होने की मिली थी सूचना

गुमला: गुमला के एसपी चंदन कुमार झा ने शनिवार को दिन के एक बजे शहर के सभी रेस्टूरेंट व होटल में छापा मारा. साथ में डीएसपी इंद्रमणि चौधरी भी थे. रेस्टूरेंट व होटल में अवैध धंधा व असामाजिक तत्वों के होने की सूचना पर छापा मारा गया. एसपी ने खुद होटल में ठहरने वाले लोगों […]
गुमला: गुमला के एसपी चंदन कुमार झा ने शनिवार को दिन के एक बजे शहर के सभी रेस्टूरेंट व होटल में छापा मारा. साथ में डीएसपी इंद्रमणि चौधरी भी थे. रेस्टूरेंट व होटल में अवैध धंधा व असामाजिक तत्वों के होने की सूचना पर छापा मारा गया. एसपी ने खुद होटल में ठहरने वाले लोगों की जांच की. पहचान पत्र व आईडी को देखा. होटल में जिस व्यक्ति के ठहरने पर संदेह था, उसकी जांच की गयी. एसपी की इस कार्रवाई से होटल मालिकों में हड़कंप है. एसपी पैदल ही निकल गये थे. होटलों के अलावा एटीएम केंद्र की भी जांच करते हुए सुरक्षा की जानकारी ली गयी. एसपी ने कहा कि जो गलत काम करेंगे,वो जेल जाएंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




