नशे में वाहन चलाने पर रद्द होगा लाइसेंस

Published at :14 Apr 2017 8:18 AM (IST)
विज्ञापन
नशे में वाहन चलाने पर रद्द होगा लाइसेंस

चेताया. जागरूकता रैली में डीएसपी ने कहा यातायात नियम का पालन करने व सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस ने निकाली जागरूकता रैली गुमला : शराब पीकर वाहन चलानेवालों का ड्राइविंग लाइसेंस रद्द होगा. हेलमेट पहनना अनिवार्य है. यातायात के नियम का पालन नहीं करनेवाले वाहन चालकों पर कार्रवाई होगी. ये बातें डीएसपी इंद्रमणि चौधरी ने […]

विज्ञापन
चेताया. जागरूकता रैली में डीएसपी ने कहा
यातायात नियम का पालन करने व सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस ने निकाली जागरूकता रैली
गुमला : शराब पीकर वाहन चलानेवालों का ड्राइविंग लाइसेंस रद्द होगा. हेलमेट पहनना अनिवार्य है. यातायात के नियम का पालन नहीं करनेवाले वाहन चालकों पर कार्रवाई होगी. ये बातें डीएसपी इंद्रमणि चौधरी ने कही. उन्होंने गुरुवार को पुलिसकर्मियों के साथ गुमला शहर में यातायात नियम का पालन करने व सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता रैली निकाली. रैली में महिला पुलिसकर्मी भी थीं. हाथों में जागरूकता संबंधी तख्ती लेकर पुलिसकर्मी चल रहे थे.
डीएसपी इनका नेतृत्व कर रहे थे. इस दौरान पुलिस पदाधिकारी वाहन चालकों से यातायात के नियम का पालन करने की अपील भी कर रहे थे. डीएसपी ने कहा कि गुमला में देखा जाता है कि कम उम्र के बच्चे अधिक बाइक चलाते हैं. अब ऐसा नहीं चलेगा. अगर कम उम्र के बच्चे बाइक चलाते पकड़े जाते हैं, तो सीधे अभिभावकों को थाना बुलाया जायेगा. उनका ड्राइविंग लाइसेंस रद्द किया जायेगा. उन्होंने लोगों से अपील की है कि हेलमेट पहन कर ही गाड़ी चलायें.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola