दीन दुखियों की सेवा करें : बिशप
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 Apr 2017 8:18 AM (IST)
विज्ञापन

गुमला : संत पात्रिक महागिरजाघर में पवित्र वृहस्पतिवार पर मिस्सा पूजा हुई. इसके मुख्य अधिष्ठाता गुमला धर्मप्रांत के बिशप पॉल लकड़ा थे, जबकि सहयोगी के रूप में विकर जनरल फादर सीप्रियन कुल्लू व फादर ख्रिस्टोफर लकड़ा थे, जिनकी अगुवाई में संपूर्ण धर्मविधि हुई. मौके पर बिशप ने अपने 12 शिष्यों के पैर धोये. बिशप ने […]
विज्ञापन
गुमला : संत पात्रिक महागिरजाघर में पवित्र वृहस्पतिवार पर मिस्सा पूजा हुई. इसके मुख्य अधिष्ठाता गुमला धर्मप्रांत के बिशप पॉल लकड़ा थे, जबकि सहयोगी के रूप में विकर जनरल फादर सीप्रियन कुल्लू व फादर ख्रिस्टोफर लकड़ा थे, जिनकी अगुवाई में संपूर्ण धर्मविधि हुई. मौके पर बिशप ने अपने 12 शिष्यों के पैर धोये. बिशप ने कहा कि स्वयं को योग्य बनाने के लिए ईश्वर से क्षमा याचना करें. अपने कलीसिया के प्रति ईमानदार रहें और दीन-दु:खियों व असहायों की सेवा करें.
उन्होंने कहा कि यूखरिस्त व पवित्र पुरोहिताई की स्थापना और एक-दूसरे को प्रेम करना पुण्य वृहस्पतिवार का महत्व है. बिशप ने 12 शिष्यों का पैर धोया : बिशप ने 12 शिष्यों का पैर धोया. इनमें प्रचारक सेवास्तियन बाड़ा, प्रचारक सीमोन मिंज, प्रचारक संजय मिंज, प्रचारक जेरोम कुजूर, सुलेमान टांडी, जोवाकिम लकड़ा, सेवास्तियन एक्का, पात्रिक कुजूर, इरेनसियुस मिंज, फ्रांसिस जेवियर एक्का, पंचम कुजूर व पात्रिक केरकेट्टा शामिल हैं. वहीं पवित्र ख्रीस्तयाग के लिए संत अन्ना की धर्म बहनों ने बेदी का भव्य रूप से श्रृंगार किया़ इससे पहले उर्सुलाइन धर्मसमाज गुमला के संचालन में प्रात: छह बजे प्रात: वंदना हुआ़
प्रेम करें, पाप से दूर रहें : फादर सीप्रियन
फादर सीप्रियन कुल्लू ने कहा कि पवित्र यूखरिस्त के माध्यम से प्रभु यीशु प्रेम का संस्कार व संबंध बनाते हैं. जो बुरे काम व पाप किये हैं, आज हम उसके लिए क्षमा मांगे. एक-दूसरे से प्रेम करें.
पाप से दूर रहें, तभी हम पवित्र यूखरिस्त के महत्व को समझ पायेंगे. मौके पर पल्ली पुरोहित फादर जेरोम एक्का, फादर प्रफुल्ल एक्का, फादर विजय, फादर डेबरावर, फादर इरेनसियुस मिंज, फादर विजय सोय, फादर जोन अलबर्ट बाड़ा, फादर मनोहर खोया, फादर अमृत, फादर पौल केरकेट्टा, फादर अनुरंजन व फादर सीप्रियन केरकेट्टा सहित कई पुरोहित व धर्मबहनें व सैकडों की संख्या में ख्रीस्त विश्वासी उपस्थित थ़े
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




