यूसी स्कूल की 10वीं की छात्रा तीन माह से गायब
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :12 Apr 2017 8:10 AM (IST)
विज्ञापन

लड़की की मां ने सीडब्ल्यूसी में लिखित शिकायत की. छात्रा का अपहरण कर दिल्ली ले जाकर बेचने का शक. गुमला : उर्सुलाइन कॉन्वेंट बालिका हाई स्कूल की 10वीं की छात्रा अनुप्रिया खलखो (17) तीन माह से रहस्यमय ढंग से गायब है. आशंका व्यक्त की जा रही है कि मानव तस्कर उसका अपहरण कर दिल्ली में […]
विज्ञापन
लड़की की मां ने सीडब्ल्यूसी में लिखित शिकायत की.
छात्रा का अपहरण कर दिल्ली ले जाकर बेचने का शक.
गुमला : उर्सुलाइन कॉन्वेंट बालिका हाई स्कूल की 10वीं की छात्रा अनुप्रिया खलखो (17) तीन माह से रहस्यमय ढंग से गायब है. आशंका व्यक्त की जा रही है कि मानव तस्कर उसका अपहरण कर दिल्ली में ले जाकर बेच दिया है. इस संबंध में लड़की की मां मेरी खलखो ने सीडब्ल्यूसी को आवेदन दिया है. आवेदन में उन्होंने कहा है कि छह जनवरी 2017 से अनुप्रिया गायब है.
उसे दिल्ली ले जाकर बेच दिया गया है. उसने सीडब्ल्यूसी से अपनी बेटी को खोज निकालने की गुहार लगायी है. मेरी खलखो ने बताया कि उसकी बेटी अनुप्रिया चैनपुर प्रखंड के नातापोल टोंगो स्थित अपने आवास से रिश्तेदार के यहां बकराकोना गांव मेहमानी गयी थी. कुछ दिन बकराकोना गांव में रहने के बाद वह छह जनवरी को घर वापस आने के लिए रिश्तेदार अनुरंजन के साथ बस पड़ाव पहुंची. अनुरंजन उसे बस में चढ़ाने के बाद अपने गांव बकराकोना लौट गया. इधर, परिवार के लोग अनुप्रिया के घर लौटने का इंतजार करते रहे, लेकिन वह घर नहीं लौटी. अनुप्रिया के घर नहीं लौटने के बाद खोजबीन की गयी. स्कूल के हॉस्टल में भी जाकर पूछा, परंतु अनुप्रिया का कहीं सुराग नहीं मिलने के बाद मंगलवार को उसकी मां मेरी खलखो सीडब्ल्यूसी कार्यालय पहुंच कर शिकायत की है.
स्कूली छात्रा अनुप्रिया गायब है. उसकी मां ने लिखित शिकायत की है. पहले थाने में अज्ञात पर अपहरण का प्राथमिकी दर्ज कराने के बाद अनुप्रिया कैसे गायब हुई, इसकी जांच की जायेगी.
शंभु सिंह, चेयरमैन, सीडब्ल्यूसी, गुमला
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




