कर ले बालाजी के दर्शन के भजन पर झूमे श्रद्धालु
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :12 Apr 2017 8:06 AM (IST)
विज्ञापन

हनुमान जयंती मनायी गयी गुमला : गुमला में राम भक्त हनुमान का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया. हनुमान की जन्म स्थली आंजन गांव जय बजरंग बली व जयश्री राम के उदघोष से गूंज उठा. रांची, गुमला, लोहरदगा सहित कई जिलों से श्रद्धालु आंजन धाम पूजा करने पहुंचे थे. आंजन धाम सेवा समिति रांची द्वारा मंदिर […]
विज्ञापन
हनुमान जयंती मनायी गयी
गुमला : गुमला में राम भक्त हनुमान का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया. हनुमान की जन्म स्थली आंजन गांव जय बजरंग बली व जयश्री राम के उदघोष से गूंज उठा. रांची, गुमला, लोहरदगा सहित कई जिलों से श्रद्धालु आंजन धाम पूजा करने पहुंचे थे. आंजन धाम सेवा समिति रांची द्वारा मंदिर परिसर में विशेष पूजा-अर्चना की व्यवस्था की गयी थी. अखंड ज्योत जलायी गयी. हनुमान जन्मोत्सव को लेकर आंजन धाम सेवा समिति द्वारा सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया. पाठ के दौरान आंजन धाम मंगल भवन अमंगल हारी के मधुर श्लोकों से गूंजता रहा. सुंदरकांड पाठ के दौरान मीरा व गिरजा ने राम राम जपेंगे, बजरंगी बाला गीत भी गाये.
मौके पर श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया. मंदिर परिसर में जुगल दड़गड़ व श्याम बावरी द्वारा प्रस्तुत भजन पर श्रद्धालु झुमते रहे. कलाकरों द्वारा कर ले बालाजी के दर्शन, राम-राम कहूंगा दुष्टों को मारूंगा, बजरंग बली हनुमान तेरा कृपा बनी रही आदि भजनों की प्रस्तुति की. ऊपर आंजन स्थित मंदिर में लोहरदगा की भजन मंडली द्वारा अखंड हरिकीर्तन किया गया. मौके पर हेमंत दुबे, विष्ठु लाठ, विनय गोयिंका, सौरभ मुरारिका, जुगल दरगड़, प्रथमेश लाठ, अखिलेश्वर कांत तिवारी, नीरज सरावगी, सुरेश मोदी, अशोक शराफ, शंकर विश्वकर्मा, रिंकु वर्मा व सुशील तिवारी सहित अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




