कांग्रेस की जीत सुनश्चिति: सुखदेव

Updated at :06 Nov 2015 7:19 PM
विज्ञापन
कांग्रेस की जीत सुनश्चिति: सुखदेव

कांग्रेस की जीत सुनिश्चित: सुखदेव लोहरदगा. झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुखदेव भगत के आवास पर प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत के साथ प्रदेश कांग्रेस महासचिव अशोक चौधरी, कांग्रेस सचिव ज्योति सिंह मथारु, प्रखंड अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी व कांग्रेसियों के साथ बैठक हुई. बैठक में होनेवाले विधानसभा उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी को विजयी बनाने के […]

विज्ञापन

कांग्रेस की जीत सुनिश्चित: सुखदेव लोहरदगा. झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुखदेव भगत के आवास पर प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत के साथ प्रदेश कांग्रेस महासचिव अशोक चौधरी, कांग्रेस सचिव ज्योति सिंह मथारु, प्रखंड अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी व कांग्रेसियों के साथ बैठक हुई. बैठक में होनेवाले विधानसभा उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी को विजयी बनाने के संदर्भ में रणनीति बनायी गयी. मौके पर श्री भगत ने कहा कि कार्यकर्त्ता इस चुनाव को चुनौती के रूप में लेकर काम करें. पार्टी की जीत सुनिश्चित है. पिछले चुनाव में पार्टी को अधिक मत मिला था. यह इस बात को दर्शाता है कि आज भी जिले में सबसे ज्यादा विश्वास जनता का कांग्रेस पार्टी के प्रति है. अशोक चौधरी ने कहा कि सभी पंचायतों में प्रभारी नियुक्त किया जायेगा. पूर्व विधायक के कृत्यों के कारण लोहरदगा की जनता शर्मसार हुई है. मौके पर ज्योति सिंह मथारु ने भी अपने विचार व्यक्त किये. इस अवसर पर आलोक कु मार साहू, कुणाल अभिषेक, सामुल अंसारी, डोमना उरांव, विजय चौहान, नुसरत अंसारी, सलिल सिंह, युगल उरांव, शाहिद अहमद वेलू, संजय उरांव, प्रभु भगत, दिनेश उरांव, अमर साव आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola