30 दिवसीय सिलाई प्रशक्षिण संपन्न

30 दिवसीय सिलाई प्रशिक्षण संपन्नएलडीजीए- 13 प्रमाण पत्र देते शाखा प्रबंधक.एलडीजीए-14 रमाण पत्र के साथ महिलाएं. लोहरदगा. स्टार स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान द्वारा 30 दिवसीय सिलाई कटाई प्रशिक्षण का समापन सभा मंडल स्टार स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में किया गया. प्रशिक्षणोपरांत महिलाओं को प्रमाण पत्र दिया गया. मुख्य अतिथि के रूप में बैंक ऑफ इंडिया ब्लॉक मोड़ […]
30 दिवसीय सिलाई प्रशिक्षण संपन्नएलडीजीए- 13 प्रमाण पत्र देते शाखा प्रबंधक.एलडीजीए-14 रमाण पत्र के साथ महिलाएं. लोहरदगा. स्टार स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान द्वारा 30 दिवसीय सिलाई कटाई प्रशिक्षण का समापन सभा मंडल स्टार स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में किया गया. प्रशिक्षणोपरांत महिलाओं को प्रमाण पत्र दिया गया. मुख्य अतिथि के रूप में बैंक ऑफ इंडिया ब्लॉक मोड़ शाखा प्रबंधक ज्योत्सना झा व निदेशक प्रभात कुमार उपस्थित थे. मौके पर ज्योत्सना झा ने कहा कि मनुष्य के जीवन की बुनियादी जरूरतों में एक कपड़ा है, जो हर इंसान की जरूरत है. इस तरह का प्रशिक्षण पाकर महिलाएं हर इंसान की जरूरत को पूरा कर सकती है. श्रीमती झा ने कहा कि सिलाई कटाई आज महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में मददगार साबित हो रहा है. महिलाएं प्रशिक्षणोपरांत इससे जुड़कर स्वरोजगार के रूप में अपनाकर भविष्य संवार सकती हैं. प्रभात कुमार सुमन ने कहा कि घर से निकलकर महिलाएं किसी भी कार्य से जुड़ती हैं, तो इससे न केवल परिवार का बल्कि समाज का विकास होता है. मौके पर राजीव कुमार, अमर कुमार देवघरिया, सौरव तिवारी, दीपक कुमार, रवि कुमार, रिशु साहू, शगुफ्ता नाज सहित प्रशिक्षणार्थी महिलाएं शामिल थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










