कांग्रेस महिलाओं के विकास के लिए प्रतिबद्ध: अनुपमा

Updated at :06 Nov 2015 7:03 PM
विज्ञापन
कांग्रेस महिलाओं के विकास के लिए प्रतिबद्ध: अनुपमा

कांग्रेस महिलाओं के विकास के लिए प्रतिबद्ध: अनुपमा एलडीजीए- 15 महिलाओं से मिलती अनुपमा भगत.लोहरदगा. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुखदेव भगत की पत्नी अनुपमा भगत नगर पर्षद क्षेत्र के राजा बंगला मुहल्ले का दौरा कर लोगों से मुलाकात की. अनुपमा भगत ने कहा कि महिलाओं को भी घर से बाहर निकल कर सामाजिक, राजनीतिक […]

विज्ञापन

कांग्रेस महिलाओं के विकास के लिए प्रतिबद्ध: अनुपमा एलडीजीए- 15 महिलाओं से मिलती अनुपमा भगत.लोहरदगा. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुखदेव भगत की पत्नी अनुपमा भगत नगर पर्षद क्षेत्र के राजा बंगला मुहल्ले का दौरा कर लोगों से मुलाकात की. अनुपमा भगत ने कहा कि महिलाओं को भी घर से बाहर निकल कर सामाजिक, राजनीतिक व आर्थिक क्षेत्रों में आगे बढ़ना चाहिए, तभी सही मायने में समाज का विकास होगा. सरकार महिलाओं के कल्याण के लिए कई योजनाएं चलायी है. इसके बावजूद उनका लाभ महिलाओं को नहीं मिल रहा है. विधवा व वृद्वावस्था पेंशन के लिए महिलाओं को महीनों भटकना पड़ता है. उन्होंने कहा आज महिलाएं सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ रही हैं. बस महिलाओं को प्रोत्साहन देने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस महिलाओं की विकास व उत्थान के लिए प्रतिबद्व है. मौके पर सरोज उरांव, अंकित कुजूर, रजनी तिर्की, रोनिया उरांव, लक्ष्मी भगत, राजमनी उरांव, रेखा उरांव, पुष्पा उरांव, शकुंतला उरांव, प्रमिला भगत, सुनीता भगत आदि मौजूद थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola