पुरोहित बन सेवा करें : बिशप पॉल

Updated at :06 Nov 2015 6:32 PM
विज्ञापन
पुरोहित बन सेवा करें : बिशप पॉल

पुरोहित बन सेवा करें : बिशप पॉलविमरला चर्च में हुआ पुरोहित अभिषेक समारोहविजय टोप्पो का पुरोहित अभिषेक हुआ6 गुम 13 में वेदी के समीप पुरोहित विजय टोप्पो6 गुम 14 में कार्यक्रम में मौजूद ख्रीस्त विश्वासीप्रतिनिधि, गुमलाघाघरा प्रखंड के विमरला चर्च में शुक्रवार को पुरोहित अभिषेक समारोह हुआ. मुख्य अतिथि गुमला धर्मप्रांत के बिशप स्वामी पॉल […]

विज्ञापन

पुरोहित बन सेवा करें : बिशप पॉलविमरला चर्च में हुआ पुरोहित अभिषेक समारोहविजय टोप्पो का पुरोहित अभिषेक हुआ6 गुम 13 में वेदी के समीप पुरोहित विजय टोप्पो6 गुम 14 में कार्यक्रम में मौजूद ख्रीस्त विश्वासीप्रतिनिधि, गुमलाघाघरा प्रखंड के विमरला चर्च में शुक्रवार को पुरोहित अभिषेक समारोह हुआ. मुख्य अतिथि गुमला धर्मप्रांत के बिशप स्वामी पॉल लकड़ा थे. मौके पर डिकन ओस्विन विजय टोप्पो का पुरोहित अभिषेक किया गया. पवित्र तेल मालिस, हस्तारोपण, पवित्र तेल मालिस समेतसात धर्मविधियों से विजय टोप्पो को पुरोहिताभिषेक दिया गया. सबसे पहले बिशप पॉल व अन्य पुरोहितों के पहुंचने पर स्वागत किया गया. प्रवेश नाच व गान द्वारा बिशप को परिघाते हुए वेदी तक ले जाया गया. जहां बिशप की अगुवाई में पुरोहित अभिषेक की संपूर्ण धर्मविधि हुई. मौके पर बिशप पॉल लकड़ा ने कहा कि अति सुदूरवर्ती क्षेत्रों में पुरोहितों का चुना जाना काफी अच्छा संकेत है. आज से विजय टोप्पो का जीवन मानव सेवा के लिए समर्पित हो गया है. वह एक भले चरवाहे की तरह मनुष्य व ईश्वर के बीच की कड़ी के रूप में काम करेंगे. उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र से ज्यादा से ज्यादा युवा पुरोहित बनने का संकल्प लें. पुरोहित बनकर आप सत्य, सेवा, प्रेम के मार्ग पर चलकर मानव हित में काम कर सकते हैं. इस क्षेत्र के विकास के लिए यह जरूरी है. इस क्षेत्र पर ईश्वर की कृपा बनी रहे, ताकि विमरला पल्ली के अंतर्गत पड़ने वाला क्षेत्र तरक्की करें. धार्मिक अनुष्ठान के बाद रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ. जहां विभिन्न गांवों से पहुंचे लोगों ने कार्यक्रम प्रस्तुत किया. कार्यक्रम में फादर जेबियर, फादर फिलिप तिग्गा, फादर पियूष, फादर जोन, जिप सदस्य शंभु उरांव, जुलिया मिंज, मायरीन मिंज सहित कई लोग थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola