....उसे लाइये तभी भुगतान करेंगे

….उसे लाइये तभी भुगतान करेंगे फोटो: 5 एसआईएम: अस्पताल में भरती सारो .कोलेबिरा. मरीज सारो देवी अस्पताल में बेहोश पड़ी है. उसका पैसा बैंक में जमा है. बैंक मैनेजर कह रहे हैं व्यक्ति को लाइये तब भुगतान होगा. रुपये के अभाव में मरीज को बेहतर ईलाज के लिए बाहर ले जाने में परेशानी हो रही […]
….उसे लाइये तभी भुगतान करेंगे फोटो: 5 एसआईएम: अस्पताल में भरती सारो .कोलेबिरा. मरीज सारो देवी अस्पताल में बेहोश पड़ी है. उसका पैसा बैंक में जमा है. बैंक मैनेजर कह रहे हैं व्यक्ति को लाइये तब भुगतान होगा. रुपये के अभाव में मरीज को बेहतर ईलाज के लिए बाहर ले जाने में परेशानी हो रही है. चिकित्सकों ने तीन दिन पूर्व सारो देवी को रिम्स रेफर कर दिया है. बानो प्रखंड अंतर्गत गोरा बानो निवासी स्व दुर्गा पाइक की पत्नी सारो देवी गंभीर रूप से बीमार है. पिछले छह दिन पूर्व उसके परिवारवालों ने कोलेबिरा स्थित शिवम सेवा केंद्र (राज्य सरकार से निबंधित) ईलाज के लिए उसको भरती किया. जहां चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए रांची ले जाने की सलाह दी. चिकित्सकाें के सलाह पर उसके परिजनों ने मरीज को रांची ले जाने के लिए पैसा निकालने बैंक ऑफ इंडिया लचड़ागढ़ शाखा गये. यहां पर सारो देवी का खाता संख्या 49190110000831 है. उक्त खाता से पैसा निकालने के लिए मरीज का अंगूठा का निशान एवं शिवम सेवा केंद्र के चिकित्सकों द्वारा शाखा प्रबंधक को लिखित रूप से आवेदन देकर पैसा निकालने का आग्रह किया गया. इस संबंध में इस शाखा प्रबंधक ने मरीज के परिवारवालों को बैरंग लौटाते हुए कहा कि जब तक खाताधारी स्वयं नहीं आयेगी, पैसा नहीं दिया जायेगा. जबकि मरीज पुरी तरह से अचेत अवस्था में है. वह बैंक जाने की स्थिति में बिलकुल नहीं है. बैंक में रुपये रहते हुए सारो की मौत इलाज के अभाव में हो गयी तो यह गंभीर बात होगी. इस स्थिति में कोई रास्ता बैंकवालों को निकालना चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










