द्वितीय चरण के अंतिम दिन प्रत्याशियों ने परचा भरा

Updated at :05 Nov 2015 8:21 PM
विज्ञापन
द्वितीय चरण के अंतिम दिन प्रत्याशियों ने परचा भरा

द्वितीय चरण के अंतिम दिन प्रत्याशियों ने परचा भराजिला परिषद के छह एवं पंसस 18 उम्मीदवारों ने नामांकन कियाफोटोफाइल:5एसआइएम:7-जलडेगा में नामांकन करते प्रत्याशी.8-नामांकन के लिए जुटे लोग.प्रतिनिधिसिमडेगा. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के द्वितीय चरण के अंतिम दिन विभिन्न पदों के लिए प्रत्याशियों ने नामांकन परचा भरा. अंतिम दिन जिला परिषद सदस्य के लिये छह एवं पंचायत […]

विज्ञापन

द्वितीय चरण के अंतिम दिन प्रत्याशियों ने परचा भराजिला परिषद के छह एवं पंसस 18 उम्मीदवारों ने नामांकन कियाफोटोफाइल:5एसआइएम:7-जलडेगा में नामांकन करते प्रत्याशी.8-नामांकन के लिए जुटे लोग.प्रतिनिधिसिमडेगा. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के द्वितीय चरण के अंतिम दिन विभिन्न पदों के लिए प्रत्याशियों ने नामांकन परचा भरा. अंतिम दिन जिला परिषद सदस्य के लिये छह एवं पंचायत समिति सदस्य के लिए 18 प्रत्याशी ने परचा दाखिल किया. जिला परिषद सदस्य के लिये ठेठइटांगर से एक, जलडेगा से एक महिला सहित तीन, बांसजोर से दो महिला प्रत्याशियों ने परचा भरा. पंचायत समिति सदस्य के लिए ठेठइटांगर से पांच महिला सहित छह, बांसजोर से एक, जलडेगा से तीन महिला सहित छह एवं बोलबा से पांच महिला उम्मीदवार ने नामांकन किया. वहीं ठेठइटांगर प्रखंड से मुखिया के लिए दो महिला सहित आठ एवं वार्ड सदस्य के लिए 27 महिला सहित 38 ,बांसजोर प्रखंड से मुखिया के लिए एक एवं वार्ड सदस्य के लिए दस महिला सहित 13, जलडेगा प्रखंड से मुखिया के लिए दस महिला सहित 12 एवं वार्ड सदस्य के लिए 46 महिला सहित 77 एवं बोलबा प्रखंड से मुखिया के लिए चार महिला सहित छह एवं वार्ड सदस्य के लिए 22 महिला सहित 27 प्रत्याशियों ने परचे दाखिल किये. जिला परिषद सदस्य के लिए नामांकन में निर्वाची पदाधिकारी के रूप में एसी नागेंद्र सिन्हा, सहायक निर्वाची पदाधिकारी के लिए जिला कल्याण पदाधिकारी रामेश्वर चौधरी एवं कार्यपालक दंडाधिकारी उषा मुंडू उपस्थित थे. वहीं पंचायत समिति सदस्य के लिए नामांकन में निर्वाची पदाधिकारी के रूप में एसडीओ दिलेश्वर महतो, सहायक निर्वाची पदाधिकारी के रूप में एलआरडीसी जेम्स सुरीन,सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी उमा शंकर बड़ाइक, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी पवन कुमार महतो, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी हरिश्चंद्र भगत उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola