हॉकी टूर्नामेंट के समापन पर सांस्कृतिक कार्यक्रम

हॉकी टूर्नामेंट के समापन पर सांस्कृतिक कार्यक्रम फोटो: 5 एसआईएम: 15- सांस्कृतिक कार्यक्रम में थिरकते डीसी, एसपी, एसी, एसडीओ व अन्यप्रतिनिधिसिमडेगा. हॉकी प्रतियोगिता के समापन पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कला, सांस्कृति खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग अंतर्गत जिला प्रशासन सिमडेगा एवं हॉकी सिमडेगा के संयुक्त तत्वावधान में सिमडेगा में आयोजित झारखंड राज्य […]
हॉकी टूर्नामेंट के समापन पर सांस्कृतिक कार्यक्रम फोटो: 5 एसआईएम: 15- सांस्कृतिक कार्यक्रम में थिरकते डीसी, एसपी, एसी, एसडीओ व अन्यप्रतिनिधिसिमडेगा. हॉकी प्रतियोगिता के समापन पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कला, सांस्कृति खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग अंतर्गत जिला प्रशासन सिमडेगा एवं हॉकी सिमडेगा के संयुक्त तत्वावधान में सिमडेगा में आयोजित झारखंड राज्य स्तरीय विद्यालय बालक बालिका हॉकी प्रतियोगिता के समापन पर बजे एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम सिमडेगा परिसर में सांस्कृतिक प्रोग्राम के साथ किया गया. जिसमें राज्य के विभिन्न जिलों से आये हॉकी खिलाड़ियों ने अपना गाना एवं नाच प्रस्तुत किया. स्थानीय कलाकारों के वादन एवं गायन पर सभी खिलाड़ी नाचते एवं झूमते हुए पूरे प्रोग्राम का आनंद उठाया. उनके साथ जिला के तमाम पदाधिकारी समस्त जिला प्रशासन डीसी व एसपी सपत्निक, डीडीसी, एसडीओ, एसी, एसडीओ, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, खनन पदाधिकारी, डीपीआरओ, डीएसपी, सीइओ, बिडिओ, डीपीओ इत्यादि शामिल हुए. डीसी, एसपी व डीडीसी ने खिलाड़ियों के साथ खूब नाचे. कार्यक्रम के बाद भोज का आयोजन किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










