जशपुर के बड़े ज्वेलर्स दुकान में लूट की थी योजना

जशपुर के बड़े ज्वेलर्स दुकान में लूट की थी योजना एसपी ने अपराधियों की योजना को विफल कियेपुलिस ने दो लोगों को पूछताछ के लिए पकड़ागुमला से पुलिस की एक टीम जशपुर जिला गयी.प्रतिनिधि, गुमलाछत्तीसगढ़ राज्य के जशपुर जिला स्थित एक बड़े ज्वेलर्स दुकान में लूटपाट की योजना को गुमला पुलिस ने विफल कर दिया. […]
जशपुर के बड़े ज्वेलर्स दुकान में लूट की थी योजना एसपी ने अपराधियों की योजना को विफल कियेपुलिस ने दो लोगों को पूछताछ के लिए पकड़ागुमला से पुलिस की एक टीम जशपुर जिला गयी.प्रतिनिधि, गुमलाछत्तीसगढ़ राज्य के जशपुर जिला स्थित एक बड़े ज्वेलर्स दुकान में लूटपाट की योजना को गुमला पुलिस ने विफल कर दिया. अपराधी अपने मंसूबों को अंजाम दे पाते. उससे पहले ही पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया. अभी दोनों को थाने में रख कर पूछताछ की जा रही है. रांची व गुमला के चैनपुर में बनी लूट की इस योजना में कई शातिर अपराधी शामिल हैं. रांची, गुमला व जशपुर के अपराधियों के शामिल होने की सूचना है. इसमें पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है. इनमें चैनपुर के करीम व इटकी के डबलू है. करीम व डबलू द्वारा पुलिस को कई महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी है. इसके बाद गुरुवार को गुमला से एक पुलिस टीम जशपुर जिला जांच के लिए गयी है. जशपुर जिला के जिस ज्वेलर्स दुकान में लूट होनी है. उस दुकान पर पुलिस की कड़ी नजर है और सादे लिबास पर पुलिस पहरा दे रही है. इस प्रकार मामले का खुलासा हुआचैनपुर व रांची के कुछ अपराधी मोबाइल फोन पर लूटपाट की योजना पर चर्चा कर रहे थे. इस दौरान पुलिस ने अपराधियों की आवाज फोन से सुन ली. इसके बाद पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू की. छानबीन करते हुए पुलिस ने पहले चैनपुर से करीम व इटकी से डबलू को पकड़ा. इन लोगों के पकड़ाते ही चैनपुर में छिपे कुछ और अपराधी भाग निकले. करीम व डबलू से जब कड़ाई से पूछताछ की गयी तो इन लोगों ने जशपुर के एक ज्वेलर्स दुकान में लूटपाट करने की जानकारी दी. इधर रांची के कुछ अपराधियों के गुमला से बस में चढ़ कर भागने की सूचना पर पुलिस ने बसों की जांच की. लेकिन बसों से कुछ नहीं मिली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










