::: प्रशक्षिण से निपुण होता है व्यक्ति

::: प्रशिक्षण से निपुण होता है व्यक्ति पोषण, स्वास्थ्य व शिक्षा पर प्रशिक्षण शुरू 5 गुम 2 में कार्यक्रम में महिलाएं.गुमला. महिला कॉलेज में महाशक्ति महिला विकास समिति द्वारा छह दिनी पोषण, स्वास्थ्य व शिक्षा विषय पर प्रशिक्षण का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि समिति की सचिव अनीता देवी ने दीप जला कर उदघाटन किया. […]
::: प्रशिक्षण से निपुण होता है व्यक्ति पोषण, स्वास्थ्य व शिक्षा पर प्रशिक्षण शुरू 5 गुम 2 में कार्यक्रम में महिलाएं.गुमला. महिला कॉलेज में महाशक्ति महिला विकास समिति द्वारा छह दिनी पोषण, स्वास्थ्य व शिक्षा विषय पर प्रशिक्षण का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि समिति की सचिव अनीता देवी ने दीप जला कर उदघाटन किया. सचिव ने कहा कि प्रशिक्षण से ही व्यक्ति निपुण होता है. समाज को जागरूक बनाने के लिए प्रशिक्षण आवश्यक है. प्रशिक्षक संध्या कुमारी, पूनम लकड़ा व पूनम कुमारी ने प्रशिक्षणार्थियों को जीवन कौशल के प्रति समझ, जागरूक व आत्म गौरव बनने के तरीके, आपसी सबंधों को बेहतर बनाने, शिक्षा मेरा अधिकार, शिक्षा के अवसर, स्त्री-पुरुष की लिंग आधारित भूमिका, बेटी भी परिवार का गौरव, घरेलू हिंसा से बचाव, पलायन व मानव तस्करी, समुदाय में किशोरियों के प्रति सोच, एनिमिया, पौष्टिक व संतुलित आहार के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गयी. सचिव ने कहा कि यह प्रशिक्षण जिले के सभी 12 प्रखंडों में दिया जा रहा है. मौके पर महिला पर्यवेक्षिका अमृतावती तिवारी, राजलक्ष्मी लकड़ा, सविता रानी, गीता कुमारी सहित कुल 30 प्रशिक्षणार्थी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










