कोरवा जाति से वसूला जा रहा है पैसा
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :04 Nov 2015 12:28 AM
विज्ञापन

गुमला : गुमला प्रखंड के हरिनाखांड़ में निवास करनेवाले आदिम जनजाति कोरवा के लोगों से राशन का पैसा वसूला जा रहा है. इसकी शिकायत कोरवा जाति के लोगों ने एसडीओ डॉ नेहा अरोड़ा से की है. लोगों ने कहा कि सरकार की योजना के अनुसार गरीब बीपीएल जाति को मुफ्त में अनाज देना है. खास […]
विज्ञापन
गुमला : गुमला प्रखंड के हरिनाखांड़ में निवास करनेवाले आदिम जनजाति कोरवा के लोगों से राशन का पैसा वसूला जा रहा है. इसकी शिकायत कोरवा जाति के लोगों ने एसडीओ डॉ नेहा अरोड़ा से की है. लोगों ने कहा कि सरकार की योजना के अनुसार गरीब बीपीएल जाति को मुफ्त में अनाज देना है. खास कर विलुप्त प्राय: आदिम जनजाति को इसमें प्राथमिकता देनी है.
लोगों की शिकायत है कि आंजन के डीलर ने सभी कोरवा जाति के लोगों को अनाज देकर पैसा वसूला है. वहीं 35 किलो अनाज देना है. इसमें 32 किलो ही अनाज दिया जा रहा है. लोगों ने कहा कि पूर्व में बैरागी उरांव द्वारा मुफ्त में चावल दिया जाता था, लेकिन अब दूसरे डीलर के आने के बाद वह पैसा वसूल रहा है. इधर कोरवा जाति से पैसा वसूलने की जानकारी मिलने के बाद जिप सदस्य हंदु भगत हरिनाखांड़ गांव पहुंच कर क्षेत्र की समस्या से अवगत हुए.
ज्ञापन में एतवा कोरवा, चरकू कोरवा, बालकिशुन कोरवा, बुतरू कोरवा, कालकतिया कोरवा, बिरसु कोरवा, बिदेश कोरवा, बुदनू कोरवा, मंगरी कोरवाइन, समेरा कोरवा, सुकरा, बुधे, रामू, रमेश, कोन्दा, छोटेलाल, सुरेंद्र कोरवा के हस्ताक्षर हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










