::::: : राशन कार्ड नहीं बना, जम कर हंगामा

Updated at :03 Nov 2015 6:27 PM
विज्ञापन
::::: : राशन कार्ड नहीं बना, जम कर हंगामा

::::: : राशन कार्ड नहीं बना, जम कर हंगामा 3 गुम 5 में हंगामा करते लोग.3 गुम 6 में कार्ड बांटते लोग.प्रतिनिधि, गुमलागुमला शहर के वार्ड नंबर 19 स्थित डिसलरी मुहल्ला के दर्जनों महिला-पुरुषों ने राशन कार्ड नहीं बनने पर डीलर राकेश गुप्ता की दुकान का घेराव कर हंगामा किया. लोगों ने कहा : हम […]

विज्ञापन

::::: : राशन कार्ड नहीं बना, जम कर हंगामा 3 गुम 5 में हंगामा करते लोग.3 गुम 6 में कार्ड बांटते लोग.प्रतिनिधि, गुमलागुमला शहर के वार्ड नंबर 19 स्थित डिसलरी मुहल्ला के दर्जनों महिला-पुरुषों ने राशन कार्ड नहीं बनने पर डीलर राकेश गुप्ता की दुकान का घेराव कर हंगामा किया. लोगों ने कहा : हम गरीब हैं. लेकिन हमारा कार्ड नहीं बना. जो पूंजीपति हैं, उनका कार्ड बन गया है. यहां बतातें चले कि मंगलवार को डीलर द्वारा नये कार्डधारियों के बीच नये राशन कार्ड का वितरण किया जा रहा था. इसकी जानकारी जब डिसलरी मुहल्ला के निवासियों को हुई, तो डीलर का घेराव कर राशन कार्ड देने की मांग करने लगे. राशन कार्ड वितरण का विरोध भी किया. इस दौरान लाभुकों व डीलर के बीच नोकझोंक हुई. महिलाओं ने कहा कि हम सभी डिसलरी मुहल्ला में वर्षों से रहते आ रहे हैं. गरीब परिवार से आते हैं. मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं. सरकार गरीबों के लिए योजनाएं चलाती है. जब हमें ही योजना का लाभ नहीं मिलेगा. तो काहे की सरकारी योजना है. बीपीएल लाभुकों का कार्ड नहीं बनता है, तो इसके खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन किया जायेगा. जिसकी सारी जवाबदेही जिला प्रशासन व आपूर्ति विभाग की होगी. वहीं मंगलवार को डीलर राकेश ने कुल 107 बीपीएलधारियों के बीच व 15 अंत्योदय कार्डधारियों के बीच नये राशन कार्ड का वितरण किया. घेराव करनेवालों में गणेश राम, सरयू राम, मनोज पासवान, सुरेश राम, दिलीप राम, विद्यावती देवी, कलावती देवी, रमेश राम, सबिता देवी, गीता देवी, मुन्नी देवी, गोलू राम, शंभू गोप, गोपाल राम, छोटू राम वर्मा, सुनीता देवी, निर्मला देवी, सुकरा राम आदि शामिल हैं. वर्ष 2011 की जनगणना के तहत नया कार्ड बना है. नया कार्ड 70 प्रतिशत हीं बन सका है. 30 प्रतिशत बकाया है. पंचायत चुनाव के बाद छूटे परिवारों की जांच कर राशन कार्ड मुहैया करायी जायेगी. राजेंद्र रविदास, एमओ,गुमलानौकरी पेशावालों का बना कार्डडुमरी. डुमरी प्रखंड में राशन कार्ड बनाने में भारी गड़बड़ी हुई है. नौकरी पेशावालों का कार्ड बन गया है, लेकिन जो गरीब हैं, उनका कार्ड नहीं बना है. यहां तक कि डुमरी ब्लॉक में काम कर चुके कई पूर्व प्रशासनिक अधिकारियों का भी राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा का कार्ड बना है. हालांकि अभी तक प्रखंड में नये राशन कार्ड का वितरण नहीं किया गया है. क्योंकि अभी पूरे ब्लॉक के लिए पांच हजार राशन कार्ड प्राप्त हुआ है. धनी संपन्न लोगों का कार्ड बन जाने के कारण ही प्रखंड प्रशासन कार्ड बांटने में देरी कर रही है. इधर गरीब लोगों को नया कार्ड नहीं मिलने से राशन नहीं मिल रहा है. इस कारण गरीबों को काफी दिक्कत हो रही है. पुराना कार्ड प्रशासन पहले ही जमा करा लिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola