यौन शोषण का प्राथमिकी दर्ज

यौन शोषण का प्राथमिकी दर्ज गुमला. रायडीह की एक लड़की ने गुमला शहर के लोहरदगा रोड निवासी अमित टोप्पो पर यौन शोषण का आरोप लगाते हुए गुमला थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. अमित पर शादी का प्रलोभन देकर यौन शोषण करने बाद में शादी से मुकरने व परिवार के सदस्यों को जान से मारने […]
यौन शोषण का प्राथमिकी दर्ज गुमला. रायडीह की एक लड़की ने गुमला शहर के लोहरदगा रोड निवासी अमित टोप्पो पर यौन शोषण का आरोप लगाते हुए गुमला थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. अमित पर शादी का प्रलोभन देकर यौन शोषण करने बाद में शादी से मुकरने व परिवार के सदस्यों को जान से मारने का आरोप लगा है. पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है. हालांकि आरोपी अमित पहले से गुमला जेल में है. वह लड़की से छेड़छाड़ के मामले में जेल गया है. दर्ज केस में पीड़िता ने कहा कि घटना वर्ष 2012 की है. वह गुमला में रह कर केओ कॉलेज में पढ़ाई करती थी. इसके अलावा कंप्यूटर का ट्यूशन करती थी. अमित भी ट्यूशन करता था. जब वह घर जा रही थी तो पुग्गू ढोड़हा के समीप सुनसान जगह पर रोक लिया और अशलील हरकत करने लगा. जब विरोध की तो हथियार का भय दिखा कर दुष्कर्म किया. इसके बाद शादी का प्रलोभन देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










