बकाया रुपये निकालने के लिए महिला पुलिसकर्मी के पति को साथ ले गये

Updated at :01 Nov 2015 9:26 PM
विज्ञापन
बकाया रुपये निकालने के लिए महिला पुलिसकर्मी के पति को साथ ले गये

बकाया रुपये निकालने के लिए महिला पुलिसकर्मी के पति को साथ ले गये हनुमान सिक्का खरीदने के लिए दोस्तों से रुपये लेकर लौटाने से कर रहा था इनकार मुक्त करने के लिए महिला पुलिस कर्मी को फोन कर मांगी जा रही थी फिरौती रांची. लोहरदगा से एक महिला पुलिसकर्मी के पति अमर कुमार से बकाया […]

विज्ञापन

बकाया रुपये निकालने के लिए महिला पुलिसकर्मी के पति को साथ ले गये हनुमान सिक्का खरीदने के लिए दोस्तों से रुपये लेकर लौटाने से कर रहा था इनकार मुक्त करने के लिए महिला पुलिस कर्मी को फोन कर मांगी जा रही थी फिरौती रांची. लोहरदगा से एक महिला पुलिसकर्मी के पति अमर कुमार से बकाया पैसे निकालने उसके चार दोस्त साथ ले गये. जब अमर ने रुपये देने में असमर्थतता जतायी है, तब अमर को साथ ले जानेवालों ने महिला पुलिसकर्मी को फोन कर अमर को मुक्त करने के पैसे की मांग की. पैसे नहीं देने पर अमर को मारने की धमकी दी. शनिवार को इस बात की सूचना महिला पुलिसकर्मी ने लोहरदगा एसपी कार्तिक एस को दी. महिला ने एसपी को बताया कि उनके पति का अपहरण कर लिया गया है. लेकिन महिला ने मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं करायी. जिस नंबर से महिला को फोन किया था. उस नंबर का लोकेशन निकालने पर लोकेशन मुरी मिला. इसके बाद लोहरदगा पुलिस की टीम रविवार को मुरी पहुंची और रांची पुलिस के सहयोग से मुरी से अमर को बरामद कर उसके अपहरण के आरोप में चार लोगों को हिरासत में लेकर लोहरदगा ले गयी. जांच के दौरान एसपी ने पाया कि अमर का अपहरण नहीं हुआ था. उसे ले जानेवाले चारों उसके दोस्त थे. सभी ने अमर से बकाया रुपये निकालने के लिए अपहरण की झूठी कहानी रची थी. इसके बाद एसपी ने सभी लोगों को छोड़ दिया. लोहरदगा एसपी ने बताया कि महिला पुलिसकर्मी सेन्हा थाना में पदस्थापित है. उनके पति ने हनुमान सिक्का खरीदने के लिए दोस्तों से रुपये लिया था. लेकिन बाद में वह रुपये लौटाने को तैयार नहीं था. इसी वजह से दोस्तों ने बकाया रुपये निकालने के लिए अमर को साथ ले गये थे. मामले में महिला पुलिसकर्मी ने कोई केस दर्ज नहीं कराया था. दोनों पक्ष आपस में समझौता करने को तैयार हो गये. इस वजह से सभी को छोड़ दिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola