नागपुरी गीतों पर रात भर झूमे श्रोता

नागपुरी गीतों पर रात भर झूमे श्रोता फोटोफाइल:1एसआइएम:17-कार्यक्रम में उपस्थित लोगसिमडेगा. शहारी क्षेत्र के बाजारटांड़ स्थित नागपुरिया भवन परिसर में नागपुरिया संघ के तत्वावधान में इंद मेला का आयोजन किया गया. इस अवसर पर रंगारंग नागपुरिया सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ. सांस्कृतिक कार्यक्रम का उदघाटन प्रसिद्ध नागपुरी कलाकार मुकुंद नायक, सोहन बड़ाइक व गोरखनाथ सिंह […]
नागपुरी गीतों पर रात भर झूमे श्रोता फोटोफाइल:1एसआइएम:17-कार्यक्रम में उपस्थित लोगसिमडेगा. शहारी क्षेत्र के बाजारटांड़ स्थित नागपुरिया भवन परिसर में नागपुरिया संघ के तत्वावधान में इंद मेला का आयोजन किया गया. इस अवसर पर रंगारंग नागपुरिया सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ. सांस्कृतिक कार्यक्रम का उदघाटन प्रसिद्ध नागपुरी कलाकार मुकुंद नायक, सोहन बड़ाइक व गोरखनाथ सिंह ने संयुक्त रूप से सरस्वती माता की तसवीर पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया. सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरूआत रमोचित सिंह ने गणेश वंदना के साथ की. मुकुंद नायक, रतन बड़ाइक, मोहन साहू, गोवर्धन नायक, उषा देवी आदि कलाकार ने एक से बढ़ कर एक नागपुरी गीत प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को झूमने पर विवश कर दिया. कार्यक्रम का संचालन श्याम सुंदर मिश्रा ने किया. कार्यक्रम में थाना प्रभारी रणविजय शर्मा, राजेश सिंह, संजय ठाकुर, टीपी सिंह के अलावा काफी संख्या में लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










