लीड :::: गांगुटोली 1-0 से विजयी

Updated at :01 Nov 2015 8:05 PM
विज्ञापन
लीड :::: गांगुटोली 1-0 से विजयी

लीड :::: गांगुटोली 1-0 से विजयीटैंसेर को हरा कर चौथी बार चैंपियन बना गांगुटोली की टीमएसके बागे हॉकी टूर्नामेंट का जुबली समारोहअंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों ने कार्यक्रम में हिस्सा लियाफोटो: 1 एसआईएम: 4- खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करती सिलिबिया बागे, 5- बेस्ट डिफेंडर को सम्मानित करते प्रो साहू, 6- विजेता व उपविजेता टीम के साथ सिलबिया बागे, […]

विज्ञापन

लीड :::: गांगुटोली 1-0 से विजयीटैंसेर को हरा कर चौथी बार चैंपियन बना गांगुटोली की टीमएसके बागे हॉकी टूर्नामेंट का जुबली समारोहअंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों ने कार्यक्रम में हिस्सा लियाफोटो: 1 एसआईएम: 4- खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करती सिलिबिया बागे, 5- बेस्ट डिफेंडर को सम्मानित करते प्रो साहू, 6- विजेता व उपविजेता टीम के साथ सिलबिया बागे, 8- बेस्ट गोलकीपर को पुरस्कार देती एसडीपीओ, 9- अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मसीरा सुरीन को सम्मानित करते फादर बासिल, 10- पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी जस्टीन को सम्मनित करते सीओ.प्रतिनिधिकोलेबिरा. यूनाईटेड बैंक ऑफ इंडिया कोलेबिरा शाखा द्वारा प्रायोजित 25वीं एसके बागे मेमोरियल महिला हॉकी टूर्नामेंट का फाइनल मैच जयंती उच्च विद्यालय गांगूटोली बनाम टैंसेर के बीच खेला गया. जिसमें गागूंटोली की टीम ने टैंसेर को 1-0 से पराजित कर चौथी बार खिताब पर कब्जा जमाया. इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय महिला हॉकी खिलाड़ी सुमराय टेटे व मसीरा सुरीन एवं विशिष्ट अतिथि सिलबिया बागे, एसडीपीओ कौशर अली, बीडीओ सुलेमान मुंडरी, सीओ अमर जोन आईंद, प्रो तुलसी साहू, प्रोबालमकुंद प्रसाद, थाना प्रभारी विद्यापति सिंह, यूबीआइ के शाखा प्रबंधक एफ्रेंम एक्का उपस्थित थे. उदघाटन के पूर्व अतिथियों द्वारा फाइनल में उतरी दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करवाया गया. तत्पश्चात खेल प्रारंभ किया गया. संघर्ष पूर्ण मुकाबले में दोनों टीम को अनेकों बार गोल करने का मौका मिला, किंतु गोल नहीं कर सके. अंतत: मध्यांतर के पूर्व गांगेटोली टीम द्वारा दागे गये एक मात्र गोल निर्णायक गोल रही. पुरस्कार वितरण के अवसर पर सुमराय टेटे ने अच्छा खेल खेलने व कड़ी मेहनत करने को कहा. अपना खेल से गांव, जिला व राज्य का नाम रोशन करने का आह्वन किया. फाइनल मैच में रेफरी की भूमिका फादर आनंद एरगेट एवं सिप्रियन जोजो ने निभायी. टूर्नामेंट में अमृता तोपनो को बेस्ट गोलकीपर, निलीमा लुगुन को बेस्ट डिफेंडर, रीमा लकड़ा को बेस्ट फार्वड,मनिषा डुंगडुंग को बेस्ट स्कोरर, बेरोनिता सोरेंग को टूर्नामेंट ऑफ द सिरीज, बांकी व अघरमा को अनुशासित टीम का पुरस्कार दिया गया. बानाबीरा को तृतीय एवं संत जोसेफ को चतुर्थ स्थान का पुरस्कार दिया गया. विजेता टीम व उपविजेता टीम को अतिथियों द्वारा शील्ड, नगद राशि, प्रशस्ति पत्र, जर्सी, मेडल एवं खस्सी देकर सम्मानित किया गया. टूर्नामेंट को सफल बनाने में फादर बासील डुंगडुंग, फादर ब्रिसियुस तिर्की, ऐमा माधुरी सोरेग, गागू मराडीं, अभिजीत साहू, अभिमन्यु कुमार, फ्रांसीस जेवियर केरकेट्टा, फादर आनंद एरगट के अलावे विद्यालय के अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा. मौके पर मंच संचालन सत्यनारायण प्रसाद व धन्यवाद ज्ञापन अमरजोन आईंद ने किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola