:6::::: फसल नुकसान पर मुआवजा की मांग

:6::::: फसल नुकसान पर मुआवजा की मांग 1 गुम 17 में महिला मंडल की महिलाएंघाघरा. प्रखंड मुख्यालय से सटे चपका पंचायत के 12 महिला मंडल सदस्यों ने चपका पंचायत स्थित ग्राम संगठन कार्यालय में रविवार को बैठक की. बैठक से पूर्व सभी महिला मंडल सदस्यों ने चपका पंचायत में ओलावृष्टि से हुए नुकसान का जायजा […]
:6::::: फसल नुकसान पर मुआवजा की मांग 1 गुम 17 में महिला मंडल की महिलाएंघाघरा. प्रखंड मुख्यालय से सटे चपका पंचायत के 12 महिला मंडल सदस्यों ने चपका पंचायत स्थित ग्राम संगठन कार्यालय में रविवार को बैठक की. बैठक से पूर्व सभी महिला मंडल सदस्यों ने चपका पंचायत में ओलावृष्टि से हुए नुकसान का जायजा लिया. इसके बाद महिला मंडल समूहों ने निर्णय लिया कि बीडीओ व सीओ को सारी समस्याओं से अवगत कराया जायेगा. साथ ही ओलावृष्टि से हुए नुकसान की भरपाई की मांग प्रखंड प्रशासन से करेंगे. महिला समूह ने कहा कि इस तरह से ओलावृष्टि जैसी तबाही लगभग 50 वर्ष पूर्व इस क्षेत्र में हुई थी. ठीक उसी प्रकार का दृश्य आज इस क्षेत्र में देखने को मिल रहा है. यदि प्रखंड प्रशासन इस पर पहल नहीं करेगा, तो हम सभी ग्रामीण किसानों के समक्ष भुखमरी की समस्या आ जायेगी. मौके पर शीला देवी, झंझरी देवी, फुलेश्वरी देवी, राजेश्वरी देवी, सुशीला देवी, ज्ञानी देवी, मीना देवी, कमला देवी, नीरू देवी, सीमा देवी, चंद्रिका देवी, तारा देवी, सुकरो देवी सहित महिला मंडल की सदस्य मौजूद थीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










