प्रत्याशी का नर्णिय बोर्ड के सदस्य लेंगे : सुदेश महतो
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Oct 2015 7:09 PM
प्रत्याशी का निर्णय बोर्ड के सदस्य लेंगे : सुदेश महतो फोटो- एलडीजीए- 8 पत्रकारों से बातचीत करते पूर्व मुख्यमंत्री. लोहरदगा. आजसू सुप्रिमो सुदेश महतो ने परिसदन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि इस बार का चुनाव बहुत कारगर बनाना है. लोहरदगा विधानसभा में उपचुनाव होना है और इस सीट से भाजपा आजसू गंठबंधन […]
प्रत्याशी का निर्णय बोर्ड के सदस्य लेंगे : सुदेश महतो फोटो- एलडीजीए- 8 पत्रकारों से बातचीत करते पूर्व मुख्यमंत्री. लोहरदगा. आजसू सुप्रिमो सुदेश महतो ने परिसदन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि इस बार का चुनाव बहुत कारगर बनाना है. लोहरदगा विधानसभा में उपचुनाव होना है और इस सीट से भाजपा आजसू गंठबंधन का उम्मीदवार चुनाव लड़ेगा. आजसू प्रत्याशी कौन होगा ये फैसला पार्टी की पार्लियामेंट्री कमेटी तय करेगी. हम पूरे तरीके से चुनाव लड़ेंगे और जीत हमारी ही होगी. कहा कि मंगलवार को लोहरदगा में महिलाओं का सशक्तीकरण के लिए एक सम्मेलन आहूत किया गया है. हमलोगों ने सारे जिला कमेटी को नीचे से लाने का तय किया है. कहा कि मनोनित व्यवस्था से हमलोग पदाधिकारी का चयन करते थे. अब पूरा सिस्टम ये तय किया है कि हम लोग ग्राम कमेटी, पंचायत कमेटी, प्रखंड कमेटी से जिला कमेटी तक चुनाव करेंगे. उसके बाद अध्यक्ष सचिव जो हाेंगे वो पंचायत अध्यक्ष के वोट के लिए अधिकृत होंगे. उसी तरह से प्रखंड एवं जिलाध्यक्ष पद के लिए अधिकृत होगा. ये पूरा सिस्टम से होगा. कहा कि हमने एक महाधिवेशन फरवरी में निर्धारित किया है. मौके पर डॉ देवशरण भगत, विकास सिंह मुंडा, प्रभाकर तिर्की, सूरज अग्रवाल, लाल गुडूनाथ शाहदेव, निरुशांति कुजूर, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता विपीन बिहारी सिन्हा आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










