री-एडमिशन के नाम पर पैसा उगाही जारी

Updated:
विज्ञापन

गुमला : जिले के कई निजी स्कूल अभी भी री-एडमिशन के नाम पर पैसा उगाही करने में लगे हुए हैं. हालांकि कुछ दिन पूर्व ही जिला प्रशासन के आला अधिकारियों जिले के सभी निजी स्कूलों के प्रधानों से बैठक कर कड़े शब्दों में री-एडमिशन और स्कूल में अन्य सुविधाओं के नाम पर पैसा लेने से […]

विज्ञापन
गुमला : जिले के कई निजी स्कूल अभी भी री-एडमिशन के नाम पर पैसा उगाही करने में लगे हुए हैं. हालांकि कुछ दिन पूर्व ही जिला प्रशासन के आला अधिकारियों जिले के सभी निजी स्कूलों के प्रधानों से बैठक कर कड़े शब्दों में री-एडमिशन और स्कूल में अन्य सुविधाओं के नाम पर पैसा लेने से मना किया था. साथ ही जनहित में कई तरह की घोषणा करते हुए यह निर्देश दिया था कि स्कूल प्रबंधन ऐसा करने बचे.
नहीं तो कार्रवाई की जायेगी. इसके बाद भी निजी स्कूल जिला प्रशासन के उक्त आदेश की धज्जियां उड़ाने से बाज नहीं आ रहे हैं. अभी भी कई निजी स्कूल एडमिशन के नाम पर पैसा उगाही करने में लगे हुए हैं. इसी तरह की कुछ शिकायतें गुमला चेंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों को मिली. पदाधिकारियों ने इस मामले पर संज्ञान लिया और तुरंत ही गुमला डीसी गौरी शंकर मिंज से मुलाकात कर एडमिशन के नाम पर उगाही किये जा रहे पैसे के बारे में जानकारी दी.
चेंबर के पदाधिकारियों के पास एडमिशन के नाम पर विद्यार्थी को काटी गयी रसीद थी. पदाधिकारी ने उक्त रसीद को डीसी को दिखाया. जिस पर स्कूल का नाम भी अंकित था. वहीं स्वयं डीसी को जब इस बात की जानकारी मिली कि अभी भी एडमिशन के नाम पर राशि वसूला जा रहा है तो, उन्होंने तत्काल डीएसइ सच्चिदानंद द्विवेंदु तिग्गा को अपने कार्यालय कक्ष बुलाया और री-एडमिशन के नाम पर वसूली किये जा रहे विद्यार्थियों को चिति करने का निर्देश दिया.
मौके पर चेंबर अध्यक्ष मोहम्मद सब्बु, सचिव हिमांशु केशरी, कोषाध्यक्ष अभिजीत कुमार जायसवाल, विकास कुमार सिंह, महेश कुमार लाल, दुर्गा गुप्ता, दिनेश अग्रवाल, अनमोल गुप्ता, मेघा आनंद आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola