बिना कुआं खोदे निकाल लिये 3.87 लाख रुपये

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 26 May 2026 9:52 PM

विज्ञापन

गुमला के बसिया प्रखंड के कोनवीर नवाटोली गांव का मामलाजमीन मालिक ने उपायुक्त से की शिकायत, जांच का मिला आश्वासन

विज्ञापन

गुमला. जिले के बसिया प्रखंड में मनरेगा योजना में बड़े घोटाले का मामला सामने आया है. आरोप है कि कलिगा पंचायत के कोनवीर नवाटोली गांव में बिना कुआं खोदे तीन लाख, 87 हजार रुपये की निकासी कर ली गयी. पंचायत सेवक समेत प्रखंड के अन्य कर्मियों पर फर्जी लाभुक खड़ा कर राशि गबन करने का आरोप लगा है. इस मामले की लिखित शिकायत जमीन मालिक सुनील उरांव ने उपायुक्त दिलेश्वर महतो से की है. शिकायत मिलने के बाद उपायुक्त दिलेश्वर महतो ने पूरे मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया है. उन्होंने कहा कि मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी. जानकारी के अनुसार, बसिया प्रखंड की कलिगा पंचायत स्थित कोनवीर नवाटोली गांव में विनोद उरांव के खेत में मनरेगा के तहत एक कुआं स्वीकृत हुआ था. कुआं निर्माण की जिम्मेदारी लाभुक को देने के बजाय प्रखंड के अधिकारियों ने एक बिचौलिये को सौंप दी. इसके बाद कुआं की खुदाई शुरू तो हुई, लेकिन केवल मामूली गड्ढा खोद कर उसमें पत्थर डाल दिया गया और काम अधूरा छोड़ दिया गया. आरोप है कि जब लाभुक ने कुआं की खुदाई पूरी कराने की मांग की, तब प्रखंड कार्यालय से बताया गया कि योजना पूरी हो चुकी है और पूरी राशि की निकासी भी कर ली गयी है. इसके बाद दिनेश उरांव, उनके भाई सुनील उरांव तथा गांव के अन्य लोगों ने उपायुक्त को आवेदन देकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है. सुनील उरांव ने बताया कि यह कुआं वर्ष 2024 की योजना के तहत स्वीकृत हुआ था, लेकिन अधूरा काम छोड़ कर अधिकारियों व कर्मचारियों ने पूरी राशि निकाल ली.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola