ePaper

गुमला : सहेली के भाई और उसके दोस्त ने किया नाबालिग से गैंगरेप

Updated at : 12 Dec 2019 9:23 PM (IST)
विज्ञापन
गुमला : सहेली के भाई और उसके दोस्त ने किया नाबालिग से गैंगरेप

दुर्जय पासवान, गुमला गुमला प्रखंड के एक गांव की 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है. सहेली के भाई व उसके दोस्त ने लड़की से रेप किया है. इस संबंध में पीड़िता ने गुमला थाना में लिखित आवेदन सौंपकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. जिसमें पीड़िता ने अपनी सहेली […]

विज्ञापन

दुर्जय पासवान, गुमला

गुमला प्रखंड के एक गांव की 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है. सहेली के भाई व उसके दोस्त ने लड़की से रेप किया है. इस संबंध में पीड़िता ने गुमला थाना में लिखित आवेदन सौंपकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. जिसमें पीड़िता ने अपनी सहेली के भाई व उसके दोस्त को आरोपी बनाया है.

दर्ज केस के अनुसार पीड़िता की सहेली के भाई खोरा निवासी संदीप साहू व बिट्टू साहू ने रेप किया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपी संदीप साहू व बिट्टू साहू को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया.

दर्ज केस में पीड़िता ने कहा है कि आठ दिसंबर की मेरे बगल की दोस्त मेरे घर आयी थी. मैं उसे छोड़ने रात सात बजे घर से बाहर निकली थी. दोस्त को उसके घर छोड़ने के बाद मैं वापस अपने घर आ रही थी. इसी क्रम में सहेली का बड़ा भाई संदीप साहू व बिट्टू साहू दोनों जबरदस्ती मुझे पकड़कर बाइक में बैठाकर बिट्टू साहू के घर खोरा ले जाने लगे.

तभी रास्ते में बाइक से रोककर सुनसान जगह पर संदीप साहू ने जबरन मेरे साथ दुष्कर्म किया. जब मैंने चिल्लाना चाहा, तो बिट्टू साहू ने मेरा मुंह को दबा दिया. फिर दोनों पुन: मुझे बाइक पर बैठाकर खोरा स्थित बिट्टू साहू के घर ले गये. जहां दोनों ने बारी-बारी से मेरे साथ दुष्कर्म किया. दुष्कर्म के बाद संदीप वहां से भाग गया.

वहीं दूसरे दिन संदीप व संदीप के पिता आकर मुझे धमकी देने लगे की संदीप को नहीं फंसाना. नहीं, तो पूरे परिवार को जान से मार देंगे. धमकी देने के बाद संदीप के पिता ने मुझे मेरे घर छोड़ा. तब मैंने अपने परिजनों को घटना की जानकारी देकर गुमला थाना में केस दर्ज कराया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola