पीएम के आने से डर गये हैं विपक्षी: दीपक
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Nov 2019 11:51 PM
गुमला : लोकतंत्र में राजनीति के साथ मीडिया की भूमिका महत्वपूर्ण है. 25 नवंबर को देश के पीएम अपने प्रत्याशियों को विजयी बनाने के लिए गुमला आ रहे है. पीएम के आगमन से गुमला, सिसई, बिशुनपुर, लोहरदगा, सिमडेगा, कोलेबिरा के क्षेत्रों में काफी प्रभाव पड़ेगा. उक्त बातें संगठन महामंत्री दीपक प्रकाश ने रविवार को भाजपा […]
गुमला : लोकतंत्र में राजनीति के साथ मीडिया की भूमिका महत्वपूर्ण है. 25 नवंबर को देश के पीएम अपने प्रत्याशियों को विजयी बनाने के लिए गुमला आ रहे है. पीएम के आगमन से गुमला, सिसई, बिशुनपुर, लोहरदगा, सिमडेगा, कोलेबिरा के क्षेत्रों में काफी प्रभाव पड़ेगा. उक्त बातें संगठन महामंत्री दीपक प्रकाश ने रविवार को भाजपा चुनावी कार्यालय में प्रेसवार्ता में कहीं.
उन्होंने कहा कि पीएम का यह दौरा प्रत्याशी के हक व विपक्षियों के लिए घातक सिद्ध होगा. उन्होंने मीडिया के माध्यम से केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी. मौके पर राज्यसभा सांसद समीर उरांव, प्रदेश मंत्री मुनेश्वर साहू, बबन गुप्ता, गायत्री देवी, अमरमनी उरांव, जिला मीडिया प्रभारी अरविंद मिश्र, चितरंजन मिश्र, सावित्री मेहता, शकुंतला उरांव, उज्ज्वल मिश्र, गोपाल निधि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










