गुमला : भाईयों ने मिलकर की छोटे भाई की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

दुर्जय पासवान, गुमला गुमला जिला के रायडीह प्रखंड अंतर्गत सुरसांग थाना स्थित कोनकेल भंडारटोली निवासी सिखम लोहरा (45 वर्ष) की उसके ही भाईयों ने मिलकर बेरहमी से पिटाई कर दी. जिससे इलाज के क्रम में सिखम की मौत हो गयी. पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी […]
दुर्जय पासवान, गुमला
गुमला जिला के रायडीह प्रखंड अंतर्गत सुरसांग थाना स्थित कोनकेल भंडारटोली निवासी सिखम लोहरा (45 वर्ष) की उसके ही भाईयों ने मिलकर बेरहमी से पिटाई कर दी. जिससे इलाज के क्रम में सिखम की मौत हो गयी. पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी फरार है.
बताया जा रहा है कि बीते 10 अक्टूबर को जमीन विवाद को लेकर सिखम लोहरा को उसके भाई भाई मुनू लोहरा, टुनू लोहरा व जगमोहन लोहरा ने लाठी से पीटकर अधमरा कर दिया था. पिटाई से घायल सिखम को उसके परिजनों द्वारा गुमला सदर अस्पताल लाया गया था. जहां उसका इलाज चल रहा था. लेकिन इलाज के क्रम में रविवार की सुबह सिखम की गुमला सदर अस्पताल में मौत हो गयी.
इस संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि सिखम लोहरा के साथ उसके भाई मुनू लोहरा व टुनू लोहरा का किसी बात को लेकर बहुत पहले से विवाद चल रहा था. उसी विवाद को लेकर 10 अक्टूबर को मुनू, टुनू व टुनू का साला जगमोहन ने लाठी से पीटकर घायल कर दिया था. इधर, घटना की जानकारी सुरसांग थाना को होने पर टुनू व जगमोहन को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि एक अन्य आरोपी मुनू लोहरा फरार है. पुलिस ने अस्पताल से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया. इसके बाद शव को उसके परिजनों को सौंप दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










