बस पलटी, दो दर्जन यात्री हुए घायल

बसिया(गुमला) : बसिया थाना क्षेत्र के लौंगा पुल पर गुरुवार को दिन के करीब तीन बजे मंत्री यात्री बस पलटने से बस में सवार दो दर्जन यात्री घायल हो गये. सभी घायलों को स्थानीय लोगों व एंबुलेंस की सहायता से रेफरल अस्पताल बसिया लाकर भर्ती कराया गया. जहां प्राथमिक इलाज के बाद रूस्तम कुमार, आसमा […]
बसिया(गुमला) : बसिया थाना क्षेत्र के लौंगा पुल पर गुरुवार को दिन के करीब तीन बजे मंत्री यात्री बस पलटने से बस में सवार दो दर्जन यात्री घायल हो गये. सभी घायलों को स्थानीय लोगों व एंबुलेंस की सहायता से रेफरल अस्पताल बसिया लाकर भर्ती कराया गया. जहां प्राथमिक इलाज के बाद रूस्तम कुमार, आसमा बेक व लीलावती देवी को बेहतर इलाज के लिए चिकित्सकों ने रिम्स रेफर कर दिया.
घटना के संबंध में घायलों ने बताया कि बस राउरकेला से रांची जा रही थी. लौंगा पुल के समीप गाय को बचाने के क्रम में बस पुल पर पलट गयी. इस घटना में दो गाय बस के नीचे दब कर मर गयी. घटना की सूचना मिलते ही बसिया पुलिस घटना स्थल पहुंच कर घायलों की मदद की. वहीं एसडीओ सौरभ कुमार, बीडीओ विजय नाथ मिश्र अस्पताल पहुंच कर घायलों का हाल चाल लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










