गुमला: धक्का मारने पर भी नहीं चली एम्बुलेंस, अस्पताल पहुंचने से पहले ही मां की गोद में बेटी ने तोड़ा दम

Author Durjay paswan|Edited by Priya Gupta
Updated:
विज्ञापन

मौके पर मौजूद ग्रामीण | Prabhat Khabar Network

गुमला के चैनपुर स्वास्थ्य केंद्र में एंबुलेंस खराब होने और इलाज में देरी के कारण 14 वर्षीय छात्रा की मौत हो गई. परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है.

विज्ञापन

गुमला में एक बार फिर एंबुलेंस नहीं मिलने और डॉक्टर द्वारा समय पर इलाज नहीं करने से मरीज छात्रा की मौत हो गयी. मामला चैनपुर प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की है. इस घटना के बाद चैनपुर स्वास्थ्य व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गये हैं. प्रेमनगर निवासी 14 वर्षीय शिवानी कुमारी पिता राजकुमार लोहरा अचानक गंभीर रूप से बीमार होकर बेहोश हो गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

तीन घंटे तक नहीं मिला इलाज, एंबुलेंस भी रही खराब

परिजनों का आरोप है कि बच्ची करीब तीन घंटे तक अस्पताल परिसर में अचेत पड़ी रही. लेकिन न तो कोई चिकित्सक समय पर उसे देखने पहुंचा और न ही तत्काल रेफर करने के लिये एंबुलेंस उपलब्ध करायी गयी. परिजनों के अनुसार अस्पताल परिसर में खड़ी सरकारी एंबुलेंस तकनीकी खराबी के कारण चालू नहीं हो सकी. कई लोगों ने उसे धक्का देकर स्टार्ट करने का प्रयास किया. लेकिन सफलता नहीं मिली. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बच्ची की गंभीर स्थिति के बावजूद अस्पताल में ऑक्सीजन की व्यवस्था नहीं करायी गयी.

पिकअप वैन से अस्पताल ले जाते समय छात्रा ने तोड़ा दम

आखिरकार मजबूर होकर परिजनों ने एक निजी पिकअप वैन किराये पर ली. बच्ची को वाहन की केबिन में मां राजमुनी और अन्य परिजनों की गोद में लिटाकर गुमला सदर अस्पताल ले जाया गया. रास्ते में बच्ची की हालत लगातार गंभीर बनी रही. इधर गुमला अस्पताल पहुंचते के साथ बच्ची की मौत हो गयी. इस घटना से आक्रोशित लोगों ने चैनपुर अस्पताल का घेराव कर हंगामा किया.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola