गुमला : जेल में बंद हत्या के विचाराधीन कैदी की मौत
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

गुमला : मंडल कारा गुमला में बंद हत्या के विचाराधीन कैदी तुलसी उरांव (26) की शुक्रवार रात करीब 12 बजे मौत हो गयी. जेल प्रशासन ने उसे 12.25 बजे सदर अस्पताल गुमला भेजा, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. डॉक्टर ने बताया कि रात साढ़े 12 बजे कैदी तुलसी उरांव को लेकर जेलकर्मी […]
विज्ञापन
गुमला : मंडल कारा गुमला में बंद हत्या के विचाराधीन कैदी तुलसी उरांव (26) की शुक्रवार रात करीब 12 बजे मौत हो गयी. जेल प्रशासन ने उसे 12.25 बजे सदर अस्पताल गुमला भेजा, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. डॉक्टर ने बताया कि रात साढ़े 12 बजे कैदी तुलसी उरांव को लेकर जेलकर्मी पहुंचे थे. मैंने जांच की, तो पाया कि करीब 25 मिनट पूर्व ही उसकी मौत हो गयी थी. मौत के कारणों का पता नहीं चला है. तुलसी घाघरा प्रखंड के सरजामा गांव का रहनेवाला था. वह हत्या के आरोप में 25 दिसंबर 2018 से जेल में था. मजिस्ट्रेट की निगरानी में कैदी के शव का पोस्टमार्टम कराया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










