तनाव के बाद पुलिस कर रही कैंप

डुमरी(गुमला) : डुमरी थाना के जैरागी व जुरमू गांव में हुई घटना के बाद तीन थाना की पुलिस कैंप कर रही है. एक गांव के ग्रामीण डुमरी आना चाह रहे थे, लेकिन बिगड़ते माहौल को देखते हुए प्रशासन ने उन्हें डुमरी आने नहीं दिया. प्रशासन जैरागी व जुरमू गांव की हर एक गतिविधि पर नजर […]
डुमरी(गुमला) : डुमरी थाना के जैरागी व जुरमू गांव में हुई घटना के बाद तीन थाना की पुलिस कैंप कर रही है. एक गांव के ग्रामीण डुमरी आना चाह रहे थे, लेकिन बिगड़ते माहौल को देखते हुए प्रशासन ने उन्हें डुमरी आने नहीं दिया. प्रशासन जैरागी व जुरमू गांव की हर एक गतिविधि पर नजर रखे हुए है. एसपी के अलावा कई पुलिस व प्रशासनिक पदाधिकारी गांव में कैंप कर रहे हैं. हालांकि पुलिस की चुस्ती से गांव में शांति का माहौल है. लेकिन एक व्यक्ति की मौत के बाद लोग गुस्से में हैं. लोगों के गुस्से को देखते हुए प्रशासन अलर्ट है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




