गर्भवती पत्नी को जलाकर मारने वाला पति गया जेल, देवर व सास फरार

Updated at : 08 Feb 2019 7:55 PM (IST)
विज्ञापन
गर्भवती पत्नी को जलाकर मारने वाला पति गया जेल, देवर व सास फरार

दुर्जय पासवान, गुमला गुमला थाना क्षेत्र के लांजी चौली गांव में गर्भवती सुनीता देवी को उसके ससुराल वालों ने छह फरवरी को आग में जलाकर मार डाला था. इस संबंध में मृतक के भाई बड़ेलाल साहू ने मृतका के ससुराल वालों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराया है. जिसमें उसने मृतक के पति दिनेश […]

विज्ञापन

दुर्जय पासवान, गुमला

गुमला थाना क्षेत्र के लांजी चौली गांव में गर्भवती सुनीता देवी को उसके ससुराल वालों ने छह फरवरी को आग में जलाकर मार डाला था. इस संबंध में मृतक के भाई बड़ेलाल साहू ने मृतका के ससुराल वालों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराया है. जिसमें उसने मृतक के पति दिनेश साहू, देवर सिंटू साहू व सास गीता देवी को आरोपी बनाया है.

जिसमें पुलिस ने आरोपी पति दिनेश साहू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. जबकि सिंटू व गीता फरार हैं. पुलिस इन दोनों को भी पकड़ने के लिए सर्च अभियान चला रही है. दर्ज केस के अनुसार इन लोगों ने दहेज में रुपये व मोटरसाइकिल की मांग की थी. जब सुनीता के घर वाले मांग पूरी नहीं कर सके तो उसे किरोसिन से जलाकर मार डाला था.

जानकारी के अनुसार छह फरवरी की शाम करीब पौने सात बजे सुनीता बर्तन धो रही थी. बर्तन धोकर जैसे ही वह उठी. उसे आग लगा दिया गया. वह बचाने के लिए चिल्लाते रही. लेकिन कोई मदद नहीं मिलने से वह घर के चौखट के समीप जलकर मर गयी. वह आठ माह के गर्भ से थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola