गुमला : प्रेमी का था दूसरे से चक्कर, प्रेमिका ने प्रेमी के घर के सामने खायी जहर, हुई मौत

दुर्जय पासवान, गुमला गुमला जिला अंतर्गत अलबर्ट एक्का जारी प्रखंड में प्रेम प्रसंग में एक युवती ने अपनी जान दे दी. युवती को जब पता चला कि उसके प्रेमी का किसी दूसरे से चक्कर है और उससे शादी कर ली है. अपने प्यार में धोखा खाने के बाद युवती ने अपने ही प्रेमी के घर […]
दुर्जय पासवान, गुमला
गुमला जिला अंतर्गत अलबर्ट एक्का जारी प्रखंड में प्रेम प्रसंग में एक युवती ने अपनी जान दे दी. युवती को जब पता चला कि उसके प्रेमी का किसी दूसरे से चक्कर है और उससे शादी कर ली है. अपने प्यार में धोखा खाने के बाद युवती ने अपने ही प्रेमी के घर के सामने जहर खाकर आत्महत्या कर ली. मामला जारी प्रखंड का है. यहां की 17 वर्षीय एक किशोरी ने शनिवार को प्रेम प्रसंग में जहर खाकर आत्महत्या कर ली.
जानकारी के अनुसार युवती और गांव के ही मोबिन कुरैशी के बीच तीन वर्षो से प्रेम प्रसंग चल रहा था. दोनों ने एक दूसरे से जीने मरने की भी कसमें खायी थी. लेकिन प्यार में धोखा खायी किशोरी ने मौत को गले लगा लिया. मृतका के परिवार के सदस्यों के अनुसार दो दिन पूर्व उसको पता चला कि उसके प्रेमी का छत्तीसगढ़ राज्य स्थित नीचघाट बेलटोली में अपनी ही जाति की एक लड़की के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था.
इसकी जानकारी जब लोगों को हुई तो समाज के लोगों द्वारा बैठक बुलाकर लड़की को मोबिन को सौंप दिया. साथ ही उस लड़की को अपने घर ले जाने का फरमान मोबिन को सुनाया गया. मोबिन ने अपने घर एक लड़की को लाया है, इसकी जानकारी जब मृतका को हुई तो वह शनिवार के साढ़े चार बजे शाम को जहर का सेवन कर युवक के घर के सामने बेहोश होकर गिर पड़ी.
जब आसपास के लोगों ने किशोरी को देखा. तब उसी समय मुखिया रजनी मिंज व पति भालेन मिंज वहां पहुंचे. मुखिया ने किशोरी के भाई को सूचना दी. वह आकर देखा, तो उस समय किशोरी बेहोश थी. जिसे आनन फानन में छत्तीसगढ़ स्थित जशपुर अस्पताल ले जाया गया. जहां चिकित्सकों ने इलाज के दौरान मृत घोषित कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










