दुष्कर्म के विरोध में अंजुमन का कैंडल मार्च

Published at :29 Apr 2018 12:39 AM (IST)
विज्ञापन
दुष्कर्म के विरोध में अंजुमन का कैंडल मार्च

गुमला : कश्मीर के कठुवा व उत्तर प्रदेश के उन्नाव में दुष्कर्म की हुई घटना के विरोध में अंजुमन इसलामिया गुमला ने शहर में कैंडल मार्च निकाला. कैंडल मार्च जामा मसजिद से शुरू हुआ, जो प्रमुख मार्गों से गुजरता हुआ टावर चौक पहुंच कर संपन्न हुआ. टावर चौक में स्थापित संगीन के समीप सभी लोगों […]

विज्ञापन

गुमला : कश्मीर के कठुवा व उत्तर प्रदेश के उन्नाव में दुष्कर्म की हुई घटना के विरोध में अंजुमन इसलामिया गुमला ने शहर में कैंडल मार्च निकाला. कैंडल मार्च जामा मसजिद से शुरू हुआ, जो प्रमुख मार्गों से गुजरता हुआ टावर चौक पहुंच कर संपन्न हुआ. टावर चौक में स्थापित संगीन के समीप सभी लोगों ने कैंडल जलाया. अंजुमन गुमला ने दुष्कर्म में शामिल आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की. वक्ताओं ने कहा कि इस प्रकार की घटना की जितनी भी निंदा की जाये, कम है.

सरकार दोषियों को सजा दें. अंजुमन के सदर मोहम्मद इरशाद खान उर्फ बबलू ने कहा कि कश्मीर व उत्तर प्रदेश में घटी दोनों घटनाएं मानवता को शर्मसार करने वाली है. सरकार दोनों मामलों में सख्त से सख्त कार्रवाई करे. मौके पर अंजुमन के सचिव मोहम्मद खुर्शीद आलम, खलील मियां, मोहम्मद मिन्हाज, मोहम्मद इम्तियाज, मोहम्मद आरिफ आलम, फादर आरिफ, मोहम्मद टीपू, मोहम्मद कलाम व मोहम्मद प्रिंस शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola