हत्या कर शव को फंदे में लटकाया
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :24 Apr 2018 4:38 AM (IST)
विज्ञापन

अपराध. पत्नी के साथ अपने ससुराल ढिढौली जतराटोली गया था गुमला : गुमला सदर थाना के पतिया सिकिरियाटोली गांव में अपराधियों ने बिरसु खड़िया (35) की गला रेत कर हत्या कर दी. हत्या के बाद शव को उसके घर में ले जाकर फांसी के फंदे में लटका दिया. पुलिस के अनुसार, बिरसु की हत्या किसी […]
विज्ञापन
अपराध. पत्नी के साथ अपने ससुराल ढिढौली जतराटोली गया था
गुमला : गुमला सदर थाना के पतिया सिकिरियाटोली गांव में अपराधियों ने बिरसु खड़िया (35) की गला रेत कर हत्या कर दी. हत्या के बाद शव को उसके घर में ले जाकर फांसी के फंदे में लटका दिया.
पुलिस के अनुसार, बिरसु की हत्या किसी दूसरे स्थान पर की गयी है. इसके बाद शव को उसके घर में लाकर टांगा गया है. घटना रविवार की रात की है. घटना के वक्त घर पर कोई नहीं था, जिसका फायदा अपराधियों ने उठाया है. पुलिस को घटना की सूचना सोमवार की सुबह को मिली. इसके बाद गुमला थाना से पुअनि तीर्थनाथ तिवारी व एएसआइ अजय कुमार सिंह घटनास्थल पहुंचे. मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया.
घटना के संबंध में मृतक की पत्नी जितनी खड़ियाइन ने बताया कि वह शनिवार को अपने मायके ढिढौली जतराटोली अपने पति के साथ गयी थी. रविवार की सुबह उसका पति अपने घर सिकिरियाटोली आ गया. वह रात में घर में अकेला था. अपराधियों ने उसके पति की हत्या की है. हत्या किसने व क्यों की है. इसका पता नहीं चला है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




