गुमला में सीएम रघुवर दास के हेलीकॉप्टर की इमर्जेंसी लैंडिग

गुमला :मुख्यमंत्री रघुवर दास को गुमला में इमरजेंसी लैंडिंग करना पड़ा. सीएम के हेलीकॉप्टर को उतरने के लिए गुमला शहर के परमवीर अलबर्ट एक्का स्टेडियम में हैलीपेड बनाया गया था. स्टेडियम व शहर की मुख्य सड़कों पर सुरक्षा भी चाक-चौबंद थी. लेकिन पायलट को स्टेडियम में हेलीकॉप्टर उतारने के लिए लोकेशन नहीं मिला. अंत में […]
गुमला :मुख्यमंत्री रघुवर दास को गुमला में इमरजेंसी लैंडिंग करना पड़ा. सीएम के हेलीकॉप्टर को उतरने के लिए गुमला शहर के परमवीर अलबर्ट एक्का स्टेडियम में हैलीपेड बनाया गया था. स्टेडियम व शहर की मुख्य सड़कों पर सुरक्षा भी चाक-चौबंद थी. लेकिन पायलट को स्टेडियम में हेलीकॉप्टर उतारने के लिए लोकेशन नहीं मिला. अंत में गुमला से तीन किमी दूर करमडीपा स्थित हवाई अड्डा में सीएम का हेलीकॉप्टर उतरा. जबकि करमडीपा में पहले से सीएम की सुरक्षा की किसी प्रकार की व्यवस्था नहीं थी. जब सीएम का हेलीकॉप्टर करमडीपा में उतरने लगी तो गुमला से डीसी, एसपी व पुलिस फोर्स पहुंची. इसके बाद सीएम को सड़क मार्ग से कड़ी सुरक्षा में लेकर गुमला शहर स्थित लोहरदगा रोड निवासी अजय कुमार गुप्ता के घर लाया गया.
शादी समारोह में भाग लेने आये थे
पायलट ने हेलीकॉप्टर उतारने से किया मना
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




