विकास नहीं चाहता है विपक्ष : सुदर्शन

Published at :13 Apr 2018 2:19 AM (IST)
विज्ञापन
विकास नहीं चाहता है विपक्ष : सुदर्शन

गुमला : कांग्रेस सहित देश की अन्य विपक्षी पार्टियां लोकतंत्र की हत्या कर रही है. विपक्षी पार्टी देश के विकास में सहयोग नहीं कर रही है, इसलिए बार-बार सदन बाधित हो रह है. यह बातें गुरुवार को सिसई में आयोजित अनशन कार्यक्रम में जनजातीय मामलों के केंद्रीय राज्यमंत्री सुदर्शन भगत ने कही. श्री भगत दिन […]

विज्ञापन
गुमला : कांग्रेस सहित देश की अन्य विपक्षी पार्टियां लोकतंत्र की हत्या कर रही है. विपक्षी पार्टी देश के विकास में सहयोग नहीं कर रही है, इसलिए बार-बार सदन बाधित हो रह है. यह बातें गुरुवार को सिसई में आयोजित अनशन कार्यक्रम में जनजातीय मामलों के केंद्रीय राज्यमंत्री सुदर्शन भगत ने कही.
श्री भगत दिन के 10 बजे से शाम पांच बजे तक अनशन पर बैठे थे. उन्होंने कहा कि 16वीं लोकसभा को सही तरीके से नहीं चलने देने व बार-बार गतिरोध पैदा करने के विरोध में भाजपा के सभी सांसद अपने-अपने क्षेत्र में अनशन कार्यक्रम में शामिल हैं. केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर अनशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. उन्होंने कहा कि सदन विकास का मंदिर है और उस विकास के मंदिर में देश की जनता अपने विकास के लिए प्रतिनिधि चुन कर भेजती है, जहां उनके लाभ-हानि की बात कर चर्चा की जाती है. लेकिन कांग्रेस पार्टी ने विकास के मुद्दों पर चर्चा नहीं कर संसद को बाधित कर देश के विकास को अवरुद्ध करने का काम किया है. केंद्र सरकार देश, गांव, गरीब किसान व दलितों के विकास के लिए काम कर रही है. पूरे देश में विकास हो रहा है, जिसे विपक्षी पार्टी पचा नहीं पा रही है. विपक्ष की मंशा साफ नहीं है. वह विकास विरोधी है. हमारी सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों पर सदन में चर्चा के लिए तैयार है, पर हमेशा विपक्ष अपने अड़ियल रवैया के कारण संसद को बाधित करता है. मांडर विधायक गंगोत्री कुजूर ने कहा कि केंद्र व राज्य में सरकार हमारी है. विपक्ष सदन में चर्चा करने के बजाय हमेशा आधारहीन मुद्दों को उठा कर विकास को बाधित कर रहा है. उन्होंने कहा कि जनता सभी बातों को जानती है.
हमारी सरकार विकास के पथ पर अग्रसर है. विधायक शिवशंकर उरांव ने कहा कि कांग्रेस सदन को बाधित करती है, जिससे विकास बाधित हो रहा है. मौके पर सांसद प्रतिनिधि भोला चौधरी, राजमोहन राम, सुदर्शन महतो, निरंजन सिंह, भैरव सिंह खेरवार, अनिल गुप्ता, संतोष पंडा, रवि कुमार, लक्ष्मी यादव, अवधेश यादव, चंद्रशेखर अग्रवाल, राकेश भगत, भुवनेश्वर साहू, संजयनाथ शाहदेव, विनोद सिंह, हेमा गुप्ता, देवंती देवी, भिखारी भगत, आनंद ओहदार, अमर पांडेय, गजाधर सिंह, मुन्ना शाही, ईश्वर महतो सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola