फोन कर निदेशक से मांगी 80 लाख लेवी

Published at :12 Apr 2018 2:29 AM (IST)
विज्ञापन
फोन कर निदेशक से मांगी 80 लाख लेवी

गुमला : दिल्ली में कार्यरत वाणिज्य विभाग के निदेशक आशीषन तिर्की से अपराधियों ने फोन पर 80 लाख रुपये लेवी की मांग की है. लेवी नहीं देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी है. इससे आशीषन व उसके परिवार के लोग डरे हुए हैं. धमकी मिलने के बाद आशीषन दिल्ली से गुमला आये और बुधवार […]

विज्ञापन

गुमला : दिल्ली में कार्यरत वाणिज्य विभाग के निदेशक आशीषन तिर्की से अपराधियों ने फोन पर 80 लाख रुपये लेवी की मांग की है. लेवी नहीं देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी है. इससे आशीषन व उसके परिवार के लोग डरे हुए हैं.

धमकी मिलने के बाद आशीषन दिल्ली से गुमला आये और बुधवार को गुमला थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी में आशीषन ने कुछ मोबाइल नंबर दिया है, जिससे लेवी की मांग की गयी है. आशीषन स्थायी रूप से गुमला के निवासी हैं. गुमला में उनका पालकोट रोड सरना टोली व चंदाली भलदम चट्टी में घर है. अपराधियों ने चंदाली स्थित घर में जाकर आशीषन के घर में कार्यरत मजदूर दिनेश महतो को भी धमकाया है. अपराधी हथियार लेकर पांच अप्रैल को चंदाली स्थित घर में पहुंचे थे.

मामला इस प्रकार है

दर्ज केस में आशीषन ने कहा है कि पांच अप्रैल को चार अपराधी उसके चंदाली स्थित घर पहुंचे, जहां मजदूर दिनेश महतो को धमकी देते हुए घर के मालिक के संबंध में पूछा था. इसके बाद अपराधी फोन पर बात करने की बात कह कर चले गये. छह अप्रैल को अपराधियों ने आशीषन के मोबाइल पर फोन कर 80 लाख रुपये लेवी की मांग की. लेकिन आशीषन ने पहली बार मिली धमकी को नजर अंदाज कर दिया. इसके बाद पुन: आठ अप्रैल को उन्हीं अपराधियों ने आशीषन को फोन कर धमकी देते हुए पैसा की मांग की. इसके बाद फोन कट गया. अपराधियों की धमकी के बाद 10 अप्रैल को आशीषन गुमला पहुंचे और 11 अप्रैल को प्राथमिकी दर्ज करायी है. आशीषन तिर्की ने पैसा मांगने की प्राथमिकी दर्ज करायी है. केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola