अपहरण की सूचना पर परेशान रही पुलिस

गुमला : गुमला सदर प्रखंड की असनी पंचायत की पूर्व मुखिया गौरी किंडो के पति मनोहर किंडो शराब पीकर असनी गांव में सो रहा था, लेकिन किसी ने उसके अपहरण की अफवाह उड़ा दी. यहां तक कि उसकी पत्नी ने भी अपने पति के अपहरण की शिकायत गुमला थाना में लिखित रूप से की. इसके […]
गुमला : गुमला सदर प्रखंड की असनी पंचायत की पूर्व मुखिया गौरी किंडो के पति मनोहर किंडो शराब पीकर असनी गांव में सो रहा था, लेकिन किसी ने उसके अपहरण की अफवाह उड़ा दी. यहां तक कि उसकी पत्नी ने भी अपने पति के अपहरण की शिकायत गुमला थाना में लिखित रूप से की. इसके बाद पुलिस परेशान रही. पुलिस ने खोजबीन शुरू की, तो असनी गांव में आयोजित एक शादी समारोह से मनोहर मिला. वह शराब पीकर सो गया था, जिस कारण घर नहीं जा सका और अपहरण की अफवाह उड़ गयी. ज्ञात हो कि पूर्व मुखिया के पति मनोहर किंडो अपना निजी वाहन भाड़ा में चलाता है.
वह शुक्रवार को रायडीह प्रखंड के जरजट्टा गांव से लड़की लेकर असनी नवाटोली छोड़ने गया था. उसके बाद वह घर नहीं लौटा था. इसके बाद पूर्व मुखिया ने उसके मोबाइल पर लगातार संपर्क किया, लेकिन फोन नहीं उठाने पर शनिवार की सुबह उसने अपने पति के अपहरण की लिखित शिकायत गुमला थाना में की थी. शिकायत के बाद गुमला पुलिस हरकत में आयी. पुलिस व ग्रामीणों के प्रयास से उसे असनी पंचायत के गांगु राम के घर से बरामद किया गया.
गांगु राम के घर में उसकी बेटी पुकली कुमारी का विवाह शनिवार को होना है. गांगु राम ने बताया कि मनोहर किंडो अपने एक दोस्त वासुदेव के साथ शुक्रवार की रात मेरे घर में आया था. खान-पान होने के बाद यहीं सो गया था. उसका मोबाइल बाहर में था, जिसे मैंने सुरक्षा के ख्याल से बक्शा में रख दिया था. मनोहर किंडो ने बताया कि मैं असनी नवाटोली में लड़की को छोड़ कर लौट रहा था. इसी क्रम में मेरा दोस्त वासुदेव मिल गया था. उसने मुझे गांगु के घर ले गया, जहां खान- पान में देर हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




