विकास भारती में कई मंत्रियों ने किया भोजन

बिशुनपुर : झारखंड सरकार के मंत्री व विधायक कैबिनेट की बैठक में भाग लेने के लिए बुधवार को नेतरहाट जा रहे थे. इसी क्रम में विकास भारती बिशुनपुर में रूके, जहां उन्होंने दोपहर का भोजन किया. भोजन करने के बाद नेतरहाट के लिए रवाना हुए, जिसमें समाज कल्याण मंत्री लुइस मरांडी, श्रम नियोजन व प्रशिक्षण […]
बिशुनपुर : झारखंड सरकार के मंत्री व विधायक कैबिनेट की बैठक में भाग लेने के लिए बुधवार को नेतरहाट जा रहे थे. इसी क्रम में विकास भारती बिशुनपुर में रूके, जहां उन्होंने दोपहर का भोजन किया. भोजन करने के बाद नेतरहाट के लिए रवाना हुए, जिसमें समाज कल्याण मंत्री लुइस मरांडी, श्रम नियोजन व प्रशिक्षण मंत्री नीरा यादव, कृषि एवं पशुपालन मंत्री रणधीर सिंह, सीपी सिंह, नवीन जायसवाल, रामकुमार पाहन, राजपरिवार व स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी शामिल थे.
सभी बारी-बारी से विकास भारती में रूक कर भोजन करने के पश्चात नेतरहाट के लिए रवाना हुए. कई मंत्री व विधायक सड़क मार्ग से जा रहे थे, जिस कारण पुलिस प्रशासन द्वारा चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे. सुरक्षा की मॉनिटरिंग स्वयं एसपी अंशुमन कुमार व एसडीपीओ भूपेंद्र राउत कर रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




