एसडीपीओ की पहल पर 15 वर्ष पुराना विवाद सुलझा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :08 Feb 2018 4:36 AM (IST)
विज्ञापन

कामडारा : बसिया एसडीपीओ बच्चनदेव कुजूर के नेतृत्व में बुधवार को कामडारा थाना क्षेत्र के रेड़वा पंचायत के धरनापुर सुरसांग गांव में ग्राम सभा का आयोजन किया गया, जहां गांव के ही दो पक्षों में गत 15 वर्षों से चल रहे आपसी विवाद को सुलझाया गया. ज्ञात हो कि सुरसांग गांव के भोला यादव व […]
विज्ञापन
कामडारा : बसिया एसडीपीओ बच्चनदेव कुजूर के नेतृत्व में बुधवार को कामडारा थाना क्षेत्र के रेड़वा पंचायत के धरनापुर सुरसांग गांव में ग्राम सभा का आयोजन किया गया, जहां गांव के ही दो पक्षों में गत 15 वर्षों से चल रहे आपसी विवाद को सुलझाया गया. ज्ञात हो कि सुरसांग गांव के भोला यादव व हरिभंजन साहू व ग्रामीणों के बीच लंबे समय से आपसी विवाद चल रहा था. रविवार को दोनों पक्षों के बीच मारपीट भी हो गयी थी. मामले को लेकर दोनों पक्ष थाना भी पहुंचे थे.
इधर, मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ बच्चनदेव कुजूर व थानेदार नरेश प्रसाद सिन्हा ने जनप्रतिनिधियों के साथ मिल कर ग्राम सभा में विवाद को सुलझाया. मौके पर ग्रामीणों ने भी गांव में लड़ाई नहीं करने का लिखित समझौता किया. मौके पर इंस्पेक्टर अरविंद कुमार, उप प्रमुख शिवशंकर साहू, बीससूत्री अध्यक्ष बड़ाइक तारकेश्वर सिंह, बिमल केरकेट्टा व सुगन कुमारी सहित कई लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




