सड़क पर बस रोकी, तो होगी जब्त

Published at :07 Feb 2018 5:40 AM (IST)
विज्ञापन
सड़क पर बस रोकी, तो होगी जब्त

पटेल चौक, मेन रोड, टावर चौक, पालकोट रोड में बस नहीं रोकनी है अगर रोकते हैं तो बस जब्त की जायेगी गुमला : जिला परिवहन पदाधिकारी विजय वर्मा ने कहा है कि पूर्व में ही सभी बस मालिकों को नोटिस दी गयी थी. जिसमें निर्देश दिया गया था कि गुमला शहर के बीच सड़क पर […]

विज्ञापन
पटेल चौक, मेन रोड, टावर चौक, पालकोट रोड में बस नहीं रोकनी है
अगर रोकते हैं तो बस जब्त की जायेगी
गुमला : जिला परिवहन पदाधिकारी विजय वर्मा ने कहा है कि पूर्व में ही सभी बस मालिकों को नोटिस दी गयी थी. जिसमें निर्देश दिया गया था कि गुमला शहर के बीच सड़क पर कहीं भी बस को रोकना नहीं है, लेकिन बस मालिक नहीं सुधर रहे हैं. मजबूरन कड़ा रूख अपनाना होगा. अगर बस को बीच सड़क पर रोक कर यात्री चढ़ाया या उतारा जाता है, तो बसों को जब्त की जायेगी.
जुर्माना वसूला जायेगा. बार-बार नोटिस देने के बाद भी गलती करने व आमजनों को परेशानी पहुंचाने के मामले को लेकर विभाग गंभीर है. डीटीओ ने कहा कि मैंने बस ऑनर के लोगों को बुला कर हिदायत भी दी थी. इसके बावजूद वे नहीं सुधर रहे हैं. अंतिम बार नोटिस दिया जायेगा. अगर इसके बाद भी नहीं सुधरेंगे, तो कार्रवाई तय है. श्री वर्मा ने कहा कि मैं सप्ताह में दो से तीन दिन बस पड़ाव जाकर बसों की जांच कर रहा हूं. गुमला शहर से नेशनल हाइवे गुजरती है.
ऐसे में बस रोक कर यात्री चढ़ाने व उतारने से सड़क जाम लगती है. यह बड़ी समस्या है. उन्होंने बताया कि नियम विरुद्ध बस चलाने वालों से इस वित्तीय वर्ष में 34 लाख 58 हजार 620 रुपये का जुर्माना वसूला गया है. इसके बाद भी बस वाले नहीं सुधरेंगे, तो बड़ी कार्रवाई करेंगे. बस मालिकों से डीटीओ ने बात की, तो मालिकों ने कहा कि चालक बस रोक देते हैं. उन्होंने रूट के अनुसार बस नहीं चलाने पर कार्रवाई करने की बात कही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola