नक्सलियों की तलाश में जंगल में घुसी पुलिस, हथगोला और विस्फोटक बरामद

Published at :30 Dec 2017 1:22 PM (IST)
विज्ञापन
नक्सलियों की तलाश में जंगल में घुसी पुलिस, हथगोला और विस्फोटक बरामद

।। दुर्जय पासवान ।। गुमला : बिशुनपुर थाना के घोर नक्सल प्रभावित कुमाड़ी गांव से पुलिस ने भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद की है. पुलिस को यह सफलता भाकपा माओवादी के खिलाफ चलाये गये एंटी नक्सल ऑपरेशन के दौरान मिली है. गुमला पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ नक्सली कुमाड़ी इलाके में मूवमेंट कर […]

विज्ञापन

।। दुर्जय पासवान ।।

गुमला : बिशुनपुर थाना के घोर नक्सल प्रभावित कुमाड़ी गांव से पुलिस ने भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद की है. पुलिस को यह सफलता भाकपा माओवादी के खिलाफ चलाये गये एंटी नक्सल ऑपरेशन के दौरान मिली है. गुमला पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ नक्सली कुमाड़ी इलाके में मूवमेंट कर रहे हैं.

इस सूचना के बाद एसपी अंशुमान कुमार के निर्देश पर पुलिस ने ऑपरेशन लांच किया. एएसपी सरोज कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम शुक्रवार को कुमाड़ी इलाके में घुसी. नक्सली नहीं मिले. इस अभियान के दौरान पुलिस को विस्फोटक मिला है. बरामद विस्फोटकों में हथगोला बम छह पीस, पांच लीटर का गैस सिलेंडर बम दो पीस, पाइप बम तीन पीस, चेक बम एक पीस, नक्सली वर्दी बनाने का कपड़ा थान दो सेट, नक्सली पर्चा छापने का एक प्रिंटर एक पीस, बीपी मापने की एक मशीन सहित कई सामान है. बरामद सामग्री की संख्या बढ़ सकती है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola