टेंपो पलटा, एक की मौत, 13 लोग घायल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :26 Dec 2017 8:56 AM (IST)
विज्ञापन

घाघरा (गुमला) : घाघरा प्रखंड के पतागाई पुल के समीप गाड़ी को साइड देने के क्रम में सवारियों से भरा टेंपो पलट गया. इसमें खतराटोली धोबनी गांव की 60 वर्षीया तेतरी देवी की मौत हो गयी, जबकि उसके पति तुलसी उरांव के अलावा 13 लोग घायल हो गये. इसमें रूदेव देवी, चरकी उराइन, आनंद गोप […]
विज्ञापन
घाघरा (गुमला) : घाघरा प्रखंड के पतागाई पुल के समीप गाड़ी को साइड देने के क्रम में सवारियों से भरा टेंपो पलट गया. इसमें खतराटोली धोबनी गांव की 60 वर्षीया तेतरी देवी की मौत हो गयी, जबकि उसके पति तुलसी उरांव के अलावा 13 लोग घायल हो गये.
इसमें रूदेव देवी, चरकी उराइन, आनंद गोप व कौशाल्या देवी को गंभीर चोट लगी है. अन्य लोगों को हल्की चोट लगी है. गंभीर रूप से घायल लोगों का इलाज घाघरा अस्पताल में चल रहा है. जानकारी के अनुसार, ये लोग घाघरा बाजार से देर शाम को अपने गांव लौट रहे थे, तभी पतागाई पुल के समीप एक गाड़ी को साइड देने में टेंपो पलट गया. स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




