गुमला : हीरादह के कुंड में डूबने से पारा शिक्षक की मौत, परिवार के साथ पिकनिक मनाने गया था

Published at :25 Dec 2017 8:35 PM (IST)
विज्ञापन
गुमला : हीरादह के कुंड में डूबने से पारा शिक्षक की मौत, परिवार के साथ पिकनिक मनाने गया था

गुमला शहर से 40 किमी दूर रायडीह प्रखंड के हीरादह के कुंड में डूबने से पारा शिक्षक लाल हेमंत नाथ शाहदेव (38 वर्ष) की मौत हो गयी. मृतक अपने पूरे परिवार के साथ पिकनिक मनाने हीरादह गये हुए थे. उसका पैर फिसल गया और कुंड में जा गिरा. डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद उसे […]

विज्ञापन

गुमला शहर से 40 किमी दूर रायडीह प्रखंड के हीरादह के कुंड में डूबने से पारा शिक्षक लाल हेमंत नाथ शाहदेव (38 वर्ष) की मौत हो गयी. मृतक अपने पूरे परिवार के साथ पिकनिक मनाने हीरादह गये हुए थे. उसका पैर फिसल गया और कुंड में जा गिरा. डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद उसे निकाला गया. लेकिन तबतक उसकी मौत हो चुकी थी. मृतक घाघरा प्रखंड के बरांग स्कूल में पारा शिक्षक है और घर गुमला शहर के ज्योति संघ मार्ग पर है. हेमंत की मौत से पूरे परिवार का रो रोकर बुरा हाल है. जानकारी के अनुसार सोमवार को छुट्टी होने पर पूरे परिवार के लोग पिकनिक मनाने हीरादह गये थे. हीरादह प्राचीन स्थल है.

यह नदी में है. परिवार के सदस्य उत्साह से पिकनिक मना रहे थे. तभी हेमंत नदी के समीप खड़ा था. चट्टान में उसका पैर फिसल गया और वह सीधे हीरादह के कुंड में जा गिरा. परिजन कुंड से निकालने का प्रयास करने लगे. लेकिन सफलता नहीं मिली. अंत में स्थानीय लोग पहुंचे और डेढ़ घंटे की मेहनत के बाद हेमंत को कुंड से निकाला गया. लेकिन उसकी मौत हो गयी थी. परिजन देर शाम को शव लेकर रायडीह थाना पहुंचे और हेमंत के डूबकर मरने की सूचना पुलिस को दी. देर शाम को परिजन गुमला स्थित अपने घर पहुंचे. जहां लोगों की भीड़ जुट गयी. सभी घटना से हतप्रभ हैं और दुखी हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola