नीदरलैंड व भारत मिल कर हॉकी खिलाड़ियों को तराशेंगे
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :09 Dec 2017 8:44 AM (IST)
विज्ञापन

जलडेगा : प्रखंड के गांगुटोली स्थित आरसी बालक मध्य विद्यालय स्थित खेल मैदान में टाटा ट्रस्ट अकादमी सिनी संस्था द्वारा हॉकी खिलाड़ियों को तराशने का काम शुक्रवार से शुरू कर दिया गया है. तीन वर्षीय कार्य योजना काे लेकर शुक्रवार को नीदरलैंड हॉकी टीम के गोल्ड मेडलिस्ट फ्लोरिंस बॉबी लिंडर, भारतीय महिला हॉकी टीम के […]
विज्ञापन
जलडेगा : प्रखंड के गांगुटोली स्थित आरसी बालक मध्य विद्यालय स्थित खेल मैदान में टाटा ट्रस्ट अकादमी सिनी संस्था द्वारा हॉकी खिलाड़ियों को तराशने का काम शुक्रवार से शुरू कर दिया गया है.
तीन वर्षीय कार्य योजना काे लेकर शुक्रवार को नीदरलैंड हॉकी टीम के गोल्ड मेडलिस्ट फ्लोरिंस बॉबी लिंडर, भारतीय महिला हॉकी टीम के मसीरा सुरीन, नीदरलैंड की महिला हॉकी टीम के खिलाड़ी बॉ पेंजिस, रिक हेलिग्रस, इबोट पाहुड, बिलिम सलिंगर, संस्था के आयन कुमार देव, उमेश राणा जलडेगा के गांगुटोली पहुंचे तथा प्रशिक्षण की शुरुआत की. संस्था के आयन कुमार देव ने बताया कि भारत व नीदरलैंड सरकार के एकरारनामा के अनुसार आने वाले पांच वर्षों में पांच लाख बच्चों को हॉकी खेल में प्रशिक्षित करना है.इससे पूर्व खूंटी, गुमला में 35 सौ बच्चों को प्रशिक्षित करने का कार्य शुरू कर दिया गया. सिमडेगा जिले मे इसकी शुरुआत शुक्रवार की जा रही है. प्रशिक्षण के तीन वर्षों के दौरान बच्चों को होनहार हॉकी खिलाड़ी बनाया जायेगा. अत्याधुनिक तकनीक से प्रशिक्षण दिया जायेगा. इसके लिये 35 मास्टर ट्रेनर की नियुक्ति की गयी है.
अच्छे प्रदर्शन करने वाले बच्चों को चयनित किया जायेगा. भारतीय हॉकी खिलाड़ी मसीरा सुरीन ने कहा कि मेहनत व लगन के साथ बच्चे प्रशिक्षण प्राप्त करें तथा अच्छा खिलाड़ी बन कर राष्ट्रीय टीम में जगह बनायें.
इससे पूर्व अतिथियों का स्वागत जयंती उच्च विद्यालय के विद्यार्थियों ने गुलदस्ता देकर किया. कार्यक्रम का संचालन फादर अजीत विनय सोरेंग ने किया. कार्यक्रम में फादर फेलिक्स सुमन लकड़ा, विंसेंट लकड़ा, प्रफुल्ल तिर्की, फादर तारसियुस टेटे, फादर अजीत , फादर निस्दोर एक्का, अनिल बागे व आलेख कंडुलना के अलावा अन्य लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




