खाने की तलाश में गांव पहुंचा हाथी, दो लोगों को कुचला, मौत

Updated at : 14 Nov 2017 3:06 PM (IST)
विज्ञापन
खाने की तलाश में गांव पहुंचा हाथी,  दो लोगों को कुचला, मौत

गुमला : कामडारा थाना क्षेत्र के धरनाडीह गांव में मंगलवार की अहले सुबह जंगली हाथी ने दो लोगों की जान ले ली. औरंगाबाद के कुटाम एतरौली गांव के प्रवेश पाल और भेवड़ी अस्मा के रहने वाले सोहराई पाल दोनों सोये हुए थे. खाने की तलाश में जंगली हाथी रास्ता भटक गया और इन दोनों को […]

विज्ञापन

गुमला : कामडारा थाना क्षेत्र के धरनाडीह गांव में मंगलवार की अहले सुबह जंगली हाथी ने दो लोगों की जान ले ली. औरंगाबाद के कुटाम एतरौली गांव के प्रवेश पाल और भेवड़ी अस्मा के रहने वाले सोहराई पाल दोनों सोये हुए थे. खाने की तलाश में जंगली हाथी रास्ता भटक गया और इन दोनों को कुचल दिया. मृतकों के साथ दो और साथी थे उन्होंने हाथी को देखा, चिल्लाते हुए भाग गये जिससे इनकी जान बच गयी.

मृतक और सुरक्षित बचे साथी घूम – घूम कर भेड़ चराया करते थे. अपने इस काम के लिए वह कामडारा पहुंचे थे. इन लोगों ने धरनाडीह गांव के नजदीक ही एक खेत में अपने ठिकाना बनाया था. इसी खेत में केले के पौधे भी है जिनकी तलाश में कई बार जंगली हाथी इस गांव का रुख करते हैं. खबर लिखे जाने तक जंगली हाथी के इस गांव में होने की खबर है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola